3 अक्टूबर 2026, 4:35 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ पार्टी के ही विधायक अनंत सिंह विरोध कर रहे हैं. इस बीच शुक्रवार (02 अक्टूबर, 2026) को जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने उन्हें नसीहत दी और कहा कि पार्टी में रहकर बगावत नहीं करनी चाहिए.&lt

JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ पार्टी के ही विधायक अनंत सिंह विरोध कर रहे हैं. इस बीच शुक्रवार (02 अक्टूबर, 2026) को जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने उन्हें नसीहत दी और कहा कि पार्टी में रहकर बगावत नहीं करनी चाहिए.

नालंदा में जेडीयू सांसद मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह की राजनीतिक पहचान और उनका प्रभाव सभी जानते हैं. उन्होंने निर्दलीय और आरजेडी के टिकट पर भी चुनाव जीता है, लेकिन पार्टी में रहते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बगावत करना उचित नहीं है.

उन्होंने कहा कि जेडीयू ने नीरज कुमार को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है. पार्टी का निर्णय सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए सर्वोपरि होना चाहिए. नीरज कुमार को पार्टी ने टिकट दिया है और उन्हें चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता, चाहे कोई कितना भी जोर लगा ले. 

जमा खान ने अनंत सिंह का बताया अनुशासनहीन

उधर, बिहार के जहानाबाद पहुंचे बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने भी अनंत सिंह पर प्रतिक्रिया दी. अनंत सिंह को अनुशासनहीन बताया. कहा कि मैं अपने पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं और एक ईमानदार कार्यकर्ता हूं. मेरे नेता नीतीश कुमार हैं. उनके नेतृत्व में चलेंगे. उनके निर्णय के साथ हैं. उनके निर्णय के खिलाफ जो भी जाता है वह अनुशासनहीन है.

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?

शुक्रवार को मंत्री जमा खान जहानाबाद में "नीतीश संवाद- जीविका के दो साल बेमिसाल" कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार के विकास में योगदान की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने हर क्षेत्र में शानदार विकास किया है. विशेषकर जीविका के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार की जमकर सराहना की.

कार्यक्रम में मौजूद जेडीयू विधायक ऋतुराज कुमार ने भी नीतीश कुमार का गुणगान किया. साथ ही विपक्ष के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन पर तीखी प्रतिक्रिया दी. ऋतुराज कुमार ने कहा कि विपक्ष को पहले बिहार की संपदा लूटने वालों के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार की JDU में गुटबाजी? अनंत सिंह के 'बागी' होने का राज खुला!

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗