KGMU नर्सिंग ऑफिसर भर्ती-2023 की जांच शुरू:STF के बाद शासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के DG को दिए आदेश, परीक्षा पैटर्न बदलने का आरोप
KGMU में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती-2023 को लेकर शिकायतों की जांच शुरू हो गई है। एसटीएफ के बाद अब शासन ने भी जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशक को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त सचिव आनंद कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को इस संबंध में पत्र जारी किया। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की थी शिकायत KGMU में नर्सिंग ऑ

KGMU में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती-2023 को लेकर शिकायतों की जांच शुरू हो गई है। एसटीएफ के बाद अब शासन ने भी जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशक को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त सचिव आनंद कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को इस संबंध में पत्र जारी किया। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की थी शिकायत KGMU में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती-2023 के तहत 1276 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था। भर्ती प्रक्रिया को लेकर कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। महाराजगंज के फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भर्ती में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। शिकायत में कहा गया कि विज्ञापन जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया के बीच परीक्षा का तरीका बदल दिया गया। विज्ञापन के समय परीक्षा की प्रक्रिया अलग थी, लेकिन बाद में परीक्षा OMR आधारित मैनुअल तरीके से कराई गई। शिकायतकर्ताओं ने इसे भर्ती नियमों के खिलाफ बताते हुए जांच की मांग की थी। यूपी के अभ्यर्थियों की अनदेखी का आरोप शिकायत में उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों की अनदेखी का भी आरोप लगाया गया। साथ ही राजस्थान के बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के चयन पर भी सवाल उठाए गए। इस मामले की जांच पहले से STF कर रही है। जांच के लिए KGMU प्रशासन से भर्ती से जुड़े दस्तावेज भी मांगे गए हैं। अब शासन ने भी अलग से जांच के आदेश दिए हैं। ऐसे में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती को लेकर KGMU में दो स्तर पर जांच चल रही है।
कर्मचारी नेता की शिकायत पर भी जांच
शासन ने KGMU के कनिष्ठ लिपिक अनिल कुमार की शिकायतों की जांच के लिए भी अधिकारी नामित किया है। 1 अक्टूबर को जारी पत्र के मुताबिक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग की अपर निदेशक नीलम को जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्हें KGMU के 14 सितंबर के पत्र के आधार पर अनिल कुमार की शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच कर जल्द शासन को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, नर्सिंग भर्ती मामले में एसटीएफ भी जांच कर रही है। इस संबंध में KGMU प्रशासन से भर्ती से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं। अब शासन के स्तर से भी जांच के आदेश जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया को लेकर KGMU प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗