2 अक्टूबर 2026, 4:30 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

MLC चुनाव: अनंत सिंह के 'अनुज' का आज नामांकन, 'दादा' ने बनवाए 50 हजार रसगुल्ले

बिहार में आठ सीटों पर एमएलसी का चुनाव है. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आज (गुरुवार) जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह नामांकन दाखिल करेंगे. चुनाव में सियासी मुकाबला अब 'मिठाई पॉलिटिक्स' तक पहुंच गया है. मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन

MLC चुनाव: अनंत सिंह के 'अनुज' का आज नामांकन, 'दादा' ने बनवाए 50 हजार रसगुल्ले
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार में आठ सीटों पर एमएलसी का चुनाव है. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आज (गुरुवार) जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह नामांकन दाखिल करेंगे. चुनाव में सियासी मुकाबला अब 'मिठाई पॉलिटिक्स' तक पहुंच गया है.

मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के नामांकन के लिए 50 हजार रसगुल्ले तैयार करवाए हैं. ये रसगुल्ले गुरुवार यानी आज (01 अक्टूबर) अनुज सिंह के नामांकन में आने वाले समर्थकों और आम लोगों के बीच बांटे जाएंगे. एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टब में भर-भरकर रसगुल्ले दिख रहे हैं.

दरअसल, पटना स्नातक सीट से अनंत सिंह पहले ही अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं. जेडीयू की ओर से उम्मीदवार घोषित होने के बाद भी उनका समर्थन जन सुराज को जारी है. ऐसे में नामांकन के दिन 50 हजार रसगुल्ले तैयार कराना उनके समर्थन का बड़ा सार्वजनिक प्रदर्शन माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- पवन सिंह फिर विवादों में! 'हरकत' देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- 'पउआ स्टार'

नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह ने खोला मोर्चा

इस चुनाव में अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जेडीयू ने पटना स्नातक सीट से मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार को दोबारा उम्मीदवार बनाया है. अनंत सिंह ने सार्वजनिक रूप से नीरज कुमार का विरोध करने और अनुज सिंह के लिए प्रचार करने की बात कही है.

बिहार MLC चुनाव-अनंत सिंह ने बनवाए 50 हजार रसगुल्ले, MLC चुनाव में ‘मिठाई पॉलिटिक्स’#mlcelection #anantsingh pic.twitter.com/4MWeJHSNB0

— Nurnain Ali (@nurnainali) October 1, 2026

सुलह की कोशिश भी नहीं हुई कामयाब

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद को खत्म करने के लिए जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं ने दोनों को बातचीत के लिए बैठाने की कोशिश की थी. रिपोर्टों के मुताबिक, यह बैठक बेनतीजा रही और अनंत सिंह अपने रुख से पीछे नहीं हटे. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच जुबानी तकरार भी सामने आई. पार्टी नेता श्रवण कुमार ने कहा है कि मामला वरिष्ठ नेतृत्व के संज्ञान में है और समय पर समाधान किया जाएगा.

50 हजार रसगुल्लों से शक्ति प्रदर्शन

अनंत सिंह के आवास पर बीते बुधवार को हलवाइयों ने बड़े पैमाने पर रसगुल्ले तैयार किए. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, नामांकन में आने वाले लोगों को ये रसगुल्ले खिलाए जाएंगे.

उधर अनंत सिंह का कहना है कि उनका जेडीयू से कोई विवाद नहीं है और नीरज कुमार से उनका व्यक्तिगत विवाद है. पटना स्नातक सीट तीन जिलों और 26 विधानसभा क्षेत्रों में फैली है. बिहार की आठ विधान परिषद सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना प्रस्तावित है.

यह भी पढ़ें- बिहार सरकार क्यों खरीद रही वॉटर कैनन और वज्र वाहन? सियासी पारा हाई, छात्र संगठन नाराज

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗