22 अक्टूबर 2026, 7:20 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:33 केंद्रों पर होगा मतदान, 22 स्नातक और 11 शिक्षक केंद्र बनाए गए

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सदस्य (MLC) सीटों के लिए 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया गया। 33 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी

MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:33 केंद्रों पर होगा मतदान, 22 स्नातक और 11 शिक्षक केंद्र बनाए गए
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सदस्य (MLC) सीटों के लिए 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया गया। 33 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटिंग। जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए कुल 33 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: 22 मतदान केंद्र शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 11 मतदान केंद्र DM ने किया रवानगी स्थल का औचक निरीक्षण चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए DM एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ADM (वित्त एवं राजस्व) कल्पना जायसवाल के साथ रवानगी स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान कार्मिकों को दी जा रही निर्वाचन सामग्री (बैलेट बॉक्स, मतपत्र आदि) के वितरण की जांच की और पोलिंग पार्टियों की सुरक्षित रवानगी सुनिश्चित कराई। 5 जोन और 14 सेक्टर में बंटा जिला कानून-व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव पर पैनी नजर रखने के लिए पूरे जिले को 5 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के साथ-साथ पेयजल, रोशनी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। DM संतोष कुमार शर्मा ने सभी कार्मिकों और अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने की सख्त हिदायत दी है। DMसंतोष कुमार शर्मा ने बताया… निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और मतदान कार्मिक सतर्क रहकर अपने दायित्व निभाएं। चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अराजकता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗