PCS में रिकॉर्ड आवेदन, 1 सीट पर 1,780 दावेदार:2017 के मुकाबले लगभग दोगुने आवेदन, 500 पदों के लिए 8.90 लाख ने अप्लाई किया
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी बनने की चाहत बढ़ती जा रही है। PCS 2026 के आवेदन के आंकड़े इसकी तस्वीर पेश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा के लिए इस बार 500 पदों पर 8.90 लाख आवेदन मिले हैं। 25 जून से 27 जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया चली। आयोग के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक परीक

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी बनने की चाहत बढ़ती जा रही है। PCS 2026 के आवेदन के आंकड़े इसकी तस्वीर पेश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा के लिए इस बार 500 पदों पर 8.90 लाख आवेदन मिले हैं। 25 जून से 27 जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया चली। आयोग के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को हो सकती है। एक पद के लिए 1,780 दावेदार 500 पदों के मुकाबले 8.90 लाख आवेदन होने से एक पद के लिए औसतन करीब 1,780 अभ्यर्थी मैदान में हैं। प्रयागराज, लखनऊ और दिल्ली समेत विभिन्न शहरों में PCS की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के बीच आवेदन संख्या चर्चा का विषय है। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी होने से प्रारंभिक परीक्षा में प्रतिस्पर्धा बढ़ना तय है। कटऑफ कितनी जाएगी, यह परीक्षा के बाद ही स्पष्ट होगा। 2017 में 4.5 लाख आवेदन, अब 8.90 लाख आवेदन संख्या पर नजर डालें तो पिछले करीब एक दशक में PCS को लेकर अभ्यर्थियों की संख्या लगातार बड़ी रही है। 2017 में 251 पदों के लिए 4.5 लाख आवेदन आए थे। 2018 में 924 पदों पर भर्ती के लिए 5.6 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। 2019 में 364 पदों के लिए 5.3 लाख, 2020 में 200 पदों के लिए 5.5 लाख और 2021 में 400 पदों के लिए 6.9 लाख आवेदन मिले। 2022 में 383 पदों के लिए 6 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा। 2023 में सिर्फ 173 पदों पर भर्ती निकली, फिर भी 5.6 लाख आवेदन आए। 2024 में 947 पदों के लिए 6.8 लाख आवेदन मिले। 2025 में 384 पदों के लिए 6.2 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस बार सबसे ज्यादा आवेदन 2026 में 500 पदों के लिए 8.90 लाख आवेदन आए हैं। उपलब्ध वर्षों के आंकड़ों में यह सबसे अधिक है। 2017 के 4.5 लाख आवेदन की तुलना में इस बार आवेदन संख्या करीब दोगुनी है। दिसंबर में प्रस्तावित है प्रारंभिक परीक्षा आयोग की प्रस्तावित परीक्षा रूपरेखा के अनुसार PCS की प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को प्रदेश के प्रमुख जिलों में कराई जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा जनवरी से फरवरी 2027 के बीच प्रस्तावित है। इसके बाद मार्च से अप्रैल 2027 के बीच साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कराने की योजना है। नेगेटिव मार्किंग में संभलकर करना होगा प्रयास प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को प्रश्न हल करते समय सावधानी बरतनी होगी। परीक्षा की तैयारी में सामान्य अध्ययन के साथ उत्तर प्रदेश से जुड़े विषयों और पिछले एक वर्ष के समसामयिकी पर भी फोकस करना होगा।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
