27 नवंबर 2026, 2:40 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

Punjab Election: इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सुनील जाखड़? खुद साफ की तस्वीर

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है. इस बीच बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपनी बात रखी. जाखड़ ने कहा कि वैसे तो वे चुनावी राजनीति में अब नहीं हैं लेकिन पार्टी नेतृत्व कहेगा तो वह चुनाव लड़ेंगे. इसके साथ ही उन्होंने AAP के राष

Punjab Election: इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सुनील जाखड़? खुद साफ की तस्वीर
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है. इस बीच बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपनी बात रखी. जाखड़ ने कहा कि वैसे तो वे चुनावी राजनीति में अब नहीं हैं लेकिन पार्टी नेतृत्व कहेगा तो वह चुनाव लड़ेंगे. इसके साथ ही उन्होंने AAP के राष्ट्रीय संयोजक और अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को चैलेंज भी किया.

सुनील जाखड़ ने कहा, ''जिस तरह के पंजाब के हालात हैं, ऐसे में अगर पार्टी कहेगी तो वह चुनाव लड़ेंगे. मेरी इच्छा है कि अरविंद केजरीवाल या फिर मनीष सिसोदिया उनके खिलाफ चुनाव लड़ें.'' उन्होंने केजरीवाल और सिसोदिया को चैलेंज देते हुए कहा कि पंजाब में जिस विधानसभा सीट से मर्जी हो, वह चाहें तो उनके खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं.

भगवंत मान सिर्फ नाममात्र के मुख्यमंत्री- सुनील जाखड़

इससे पहले बीजेपी नेता सुनील जाखड़ ने 23 नवंबर को भगवंत मान की सरकार पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के प्रभाव में चल रही है. उन्होंने कहा, ''भगवंत मान सिर्फ नाममात्र के मुख्यमंत्री हैं, वास्तविक नियंत्रण केजरीवाल और सिसोदिया के हाथ में है, यह सबसे भ्रष्ट सरकार है.''

पंजाब में जहां भी जाइए, लोग समस्याओं से परेशान- सुनील जाखड़

उन्होंने आगे कहा, ''जो लोग खुद को ईमानदार बताते हैं, वे वास्तव में सबसे बड़े बेईमान साबित हुए हैं. इस बेईमान सरकार ने ऐसा कोई संस्थान नहीं छोड़ा जो भ्रष्टाचार से अछूता हो. भगवंत मान और उनके मंत्री तो केवल कठपुतली हैं. सरकार तो दिल्ली की गैंग चला रही है.'' उन्होंने ये भी दावा किया कि पंजाब में हर जगह के लोग समस्याओं से परेशान हैं.

बता दें कि पंजाब में आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन किया है. दोनों मिलकर सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही है.

BJP-अकाली दल के गठबंधन से फर्क पड़ेगा? चन्नी बोले, 'अगर पंजाब में...'

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗