28 नवंबर 2026, 5:14 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

SC के ऑर्डर पर आनंद मोहन की पहली प्रतिक्रिया, 'जो भी फैसला…'

पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई रद्द हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने एक महीने में सरेंडर का आदेश दिया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद आज (शुक्रवार) आनंद मोहन ने अपने पैतृक गांव पचगछिया में पूजा-अर्चना के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की. &

SC के ऑर्डर पर आनंद मोहन की पहली प्रतिक्रिया, 'जो भी फैसला…'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई रद्द हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने एक महीने में सरेंडर का आदेश दिया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद आज (शुक्रवार) आनंद मोहन ने अपने पैतृक गांव पचगछिया में पूजा-अर्चना के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की. 

आनंद मोहन ने कहा, "जो भी फैसला आया है… मैं पूरी विनम्रता से शालीनता से इस फैसले को स्वीकार करता हूं… लेकिन मेरा मानना है कि हमारे पक्ष को शुरू से ही नजरअंदाज किया जाता रहा है."

आनंद मोहन ने पूरी कहानी बताई कि कैसे उन्हें इस मुकदमे (तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया मर्डर) में साजिशन फंसाया गया. उन्होंने मीडिया से उस दौरान की हुई घटना का जिक्र किया. 

आनंद मोहन ने कहा कि एफआईआर में घटना का समय 3 बजकर 15 मिनट है. उनकी गिरफ्तारी घटनास्थल से करीब 67 किलोमीटर दूर हाजीपुर के एक रेलवे क्रॉसिंग से हुई. उनकी गिरफ्तारी 3 बजकर साढ़े 28 मिनट पर हुई थी. 

उन्होंने सवाल उठाया कि घटना और जहां से उनकी गिरफ्तारी हुई दोनों में समय का फर्क 12.30 मिनट है, तो ऐसे में कोई इतनी दूरी कैसे पूरा कर लिया? उन्होंने कहा कि उस वक्त तो सड़कें भी खराब थीं. गड्ढे थे. आनंद मोहन ने कहा कि 67  किलोमीटर की दूरी 12.30 मिनट में हेलीकॉप्टर से भी नहीं तय हो सकती है. क्योंकि पांच मिनट टेकऑफ और पांच मिनट लैंडिग में भी समय लगता है.

यह भी पढ़ें- Exclusive: अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, अब लोकसभा लड़ेंगे, बोले- JDU में कभी नहीं जाएंगे

'घटनास्थल पर क्यों नहीं हुई थी कोई गिरफ्तारी…'

आनंद मोहन ने कहा कि घटना के दिन 115 के आसपास आर्म्ड फोर्स थे, दो एसडीओ थे मुजफ्फरपुर पूर्वी और पश्चिमी, दो डीएसपी थे, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर थे, ये सब डीएम की सुरक्षा में थे. उनके साथ पहले से बॉडीगार्ड और चालक था. आनंद मोहन ने कहा कि घटना में साढ़े तीन हजार अज्ञात लोगों पर केस हुआ कि भीड़ ने जी कृष्णैया की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. 37 लोगों को नामजद किया गया था. सवाल है कि इतने फोर्स के बाद एक भी घटनास्थल से एक भी गिफ्तारी नहीं होती है.

आनंद मोहन ने कहा कि कोर्ट ने मेडिकल अफसर से पूछा था कि तीन गोली जिसको कनपटी में लगेगी वो कितनी देर जिंदा रह सकता है? डॉक्टर ने बताया कि तीन सेकेंड भी जिंदा नहीं रह सकता है. सवाल है कि अगर तीन सेकेंड भी जिंदा नहीं रह सकता है तो एक घंटा 40-42 मिनट किसका इलाज हुआ?

उन्होंने कहा कि दो प्रत्यक्षदर्शी थे बॉडीगार्ड और ड्राइवर, दोनों ने कोर्ट में कहा कि वे लवली आनंद और आनंद मोहन को पहचानते हैं. उन लोगों ने कहा कि ये (आनंद मोहन) दूर-दूर तक घटनास्थल पर नहीं थे. ना प्रत्यक्षदर्शी ना गवाह, पुलिस गवाही देती है और उस आधार पर हमको बांध दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर: पेट्रोल के साथ अनशन पर बैठी मां, सांसद पप्पू यादव पहुंचे

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗