SC/ST एक्ट का दुरुपयोग रोकने की मांग:लव मैरिज की उम्र 25 करने और माता-पिता की सहमति जरूरी करने की भी मांग
जन जागरण समिति औरैया ने SC/ST एक्ट के दुरुपयोग रोकने की मांग पर राष्ट्रपति को 98वां ज्ञापन सौंपा। इसे ककोर में उप जिलाधिकारी न्यायिक अरसला नाज को दिया गया। ज्ञापन में फर्जी मुकदमों की जांच और गलत तरीके से मिली सरकारी रकम की वसूली की मांग है। संयोजक महेश पांडे ने बताया, समिति 98 महीने से ज्ञापन दे रही है। 19 दिसंबर 2026 को 100वां ज

जन जागरण समिति औरैया ने SC/ST एक्ट के दुरुपयोग रोकने की मांग पर राष्ट्रपति को 98वां ज्ञापन सौंपा। इसे ककोर में उप जिलाधिकारी न्यायिक अरसला नाज को दिया गया। ज्ञापन में फर्जी मुकदमों की जांच और गलत तरीके से मिली सरकारी रकम की वसूली की मांग है। संयोजक महेश पांडे ने बताया, समिति 98 महीने से ज्ञापन दे रही है। 19 दिसंबर 2026 को 100वां ज्ञापन देने से पहले 12 से 19 दिसंबर तक ककोर में रोज सत्याग्रह होगा। एक्ट में संशोधन न होने तक हर महीने ज्ञापन दिया जाएगा। प्रधानमंत्री को 48वां ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें प्रेम विवाह की न्यूनतम उम्र 25 साल और माता-पिता की सहमति जरूरी करने की मांग की गई। इस दौरान महेश पांडे, प्रवीण पालीवाल, गिरीश तिवारी, श्याम बाबू शर्मा, गिरीश सिकरवार, सुरेश चंद, शिवकांत दुबे, रामबाबू भदोरिया, रविंद्र प्रताप सिंह गौर, मिलन चौबे, राहुल कुमार दीक्षित, गंगा चरण सविता, नाथूराम तिवारी, सर्वेश कुमार दीक्षित, सुधीर तिवारी, रामनाथ तिवारी, राम शरण वाथम, सुरेश राजपूत, विवेकानंद, सुरेश चंद दुबे मौजूद रहे।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗