27 अक्टूबर 2026, 5:21 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

TGT भर्ती के लिए धरना दूसरे दिन भी जारी:प्रयागराज में छात्र शिक्षा निदेशालय के गेट पर डटे, कहा-आश्वासन मिला, लिखित आदेश नहीं

टीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के तहत प्रभावित अभ्यर्थियों को एक अवसर देने और जारी विज्ञापन में संशोधन की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र दूसरे दिन भी शिक्षा निदेशालय के मुख्य गेट पर धरने पर डटे हैं। सोमवार दोपहर से शुरू हुआ धरना रात भर जारी रहा और मंगलवार को भी अभ्यर्थी नारेबाजी कर अपनी मांगों पर अड़े हैं। क्या है मांग अभ्यर्थियों

TGT भर्ती के लिए धरना दूसरे दिन भी जारी:प्रयागराज में छात्र शिक्षा निदेशालय के गेट पर डटे, कहा-आश्वासन मिला, लिखित आदेश नहीं
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
टीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के तहत प्रभावित अभ्यर्थियों को एक अवसर देने और जारी विज्ञापन में संशोधन की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र दूसरे दिन भी शिक्षा निदेशालय के मुख्य गेट पर धरने पर डटे हैं। सोमवार दोपहर से शुरू हुआ धरना रात भर जारी रहा और मंगलवार को भी अभ्यर्थी नारेबाजी कर अपनी मांगों पर अड़े हैं। क्या है मांग अभ्यर्थियों का कहना है कि टीजीटी-पीजीटी भर्ती में नियमों और पात्रता मानदंडों में बदलाव से वर्षों से तैयारी कर रहे कई प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो रहे हैं। वे पुरानी नियमावली बहाल करने, विज्ञापन में संशोधन करने और प्रभावित अभ्यर्थियों को एक अवसर देने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने निदेशालय गेट पर “पुरानी नियमावली बहाल करो” और “एक अवसर दो” जैसे नारे लगाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों पर ठोस और लिखित निर्णय नहीं आता, धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। आश्वासन के बाद भी नाराजगी अभ्यर्थियों का आरोप है कि लंबे धरने और 19 दिन के आमरण अनशन के दौरान उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक इस संबंध में लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी नई नियमावली के तहत टीजीटी भर्ती का नोटिस जारी हो गया, जिससे उनकी उम्मीदों पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन से लिखित आदेश की मांग धरना स्थल पर अभ्यर्थियों ने प्रशासन से वार्ता कर शासन स्तर पर स्पष्ट लिखित आदेश जारी करने की मांग की। पुलिस ने निदेशालय के मुख्य गेट पर बैरियर लगाकर प्रदर्शनकारियों को परिसर में प्रवेश से रोका, जिसके बाद गेट के बाहर धरना जारी रहा। आगे की चेतावनी प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने कहा है कि उनकी मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि पुरानी नियमावली के अनुसार एक बार भर्ती कराने के बाद ही नए नियम लागू होने चाहिए, ताकि लंबे समय से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗