एसआईआर कवायद को लेकर जारी विवाद के बीच तृणमूल कांग्रेस का ममता बनर्जी गुट मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हुई अपनी बैठकों की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी करने पर विचार कर रहा है. इसका मकसद है कि उन्होंने बैठकों में राजनीतिक दलों से किस तरह की बातचीत की थी.
पीटीआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रिकॉर्डिंग अगले सप्ताह जारी किए जाने की उम्मीद है ताकि यह उजागर किया जा सके कि चुनाव आयोग के साथ बैठकों के दौरान राजनीतिक दलों से ज्ञानेश कुमार ने किस तरह बातचीत की, जिसमें चुनाव प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी पहलुओं और प्रक्रियाओं पर चर्चाएं भी शामिल थीं.
TMC के पास तीन बैठकों की रिकॉर्डिंग
पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि टीएमसी के ममता गुट के पास तीन बैठकों की रिकॉर्डिंग हैं और दावा किया कि निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने कार्यवाही के दौरान बहुत कम बात की. उन्होंने कहा कि रिकॉर्डिंग में टीएमसी प्रतिनिधिमंडल की ओर से पूछे गए सवालों की प्रकृति और आयोग की ओर से दिए गए जवाब भी सामने आएंगे.
ममता गुट का क्या आरोप?
ममता के नेतृत्व वाला गुट ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ निर्वाचन आयोग पर पार्टी के संगठनात्मक कंट्रोल, नाम और चुनाव चिह्न को लेकर जारी उसकी सुनवाई में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगा रहा है.
विवाद आयोग के सामने तब आया जब ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले एक ग्रुप ने मौजूदा पार्टी संगठन के अधिकार को चुनौती दी और तृणमूल कांग्रेस पर नियंत्रण का दावा किया. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले पक्ष ने इस दावे को खारिज कर दिया है. सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने पहले रिकॉर्डिंग जारी करने पर विचार किया था, लेकिन उस समय ऐसा नहीं करने का फैसला किया.
रिकॉर्डिंग जारी करने पर विचार करने का टीएमसी का कदम अप्रैल में पार्टी और निर्वाचन आयोग के बीच हुए विवाद के महीनों बाद आया है. आठ अप्रैल को, टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नयी दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात की थी.
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
डेरेक ने CEC पर लगाए थे आरोप
बैठक के बाद, राज्यसभा सदस्य और पार्टी के संयुक्त सचिव डेरेक ओ'ब्रायन ने आरोप लगाया था कि ज्ञानेश कुमार ने सात मिनट की बातचीत के आखिरी में डेलिगेशन से कहा कि 'दफा हो जाओ'. हालांकि, निर्वाचन आयोग ने कहा कि उसके प्रमुख ने टीएमसी नेताओं से 'सीधी बात' की थी और ओ'ब्रायन पर निर्वाचन आयुक्तों पर चिल्लाने और मुख्य चुनाव आयुक्त को चुप रहने को कहने का आरोप लगाया.
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
