23 नवंबर 2026, 7:22 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

UCC का फुल फॉर्म पूछने पर BJP सांसद ने दिया गलत जवाब, बोले- यूनिवर्सल सिविल कोड

यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC को बीजेपी देश भर में बड़ा चुनावी मुद्दा बनाए हुए है, लेकिन उसकी पार्टी के कुछ बड़े नेताओं को UCC का फुल फॉर्म तक नहीं पता है. ऐसा ही एक वाकया आज पिंक सिटी जयपुर में हुई बीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस में देखने को मिला. आ

UCC का फुल फॉर्म पूछने पर BJP सांसद ने दिया गलत जवाब, बोले- यूनिवर्सल सिविल कोड
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC को बीजेपी देश भर में बड़ा चुनावी मुद्दा बनाए हुए है, लेकिन उसकी पार्टी के कुछ बड़े नेताओं को UCC का फुल फॉर्म तक नहीं पता है. ऐसा ही एक वाकया आज पिंक सिटी जयपुर में हुई बीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस में देखने को मिला.

आदिवासी चिंतक बिरसा मुंडा की जयंती पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हफ्ते भर के विशेष अभियान की जानकारी देने के लिए बीजेपी के एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजस्थान के उदयपुर से सांसद डा० मन्नालाल रावत ने जयपुर के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी. इस प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ भी मौजूद थे. 

सांसद ने यूसीसी की फुलफॉर्म बताई गलत

जब सांसद और एसटी मोर्चा के अध्यक्ष डा० मन्ना लाल रावत से UCC को लेकर एसटी यानी अनुसूचित जनजाति के समाज के एतराज और उसके बीच जागरूकता अभियान को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा कि UCC के बारे में उन्हें काफी जानकारी है. 

सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि UCC यूनिवर्सल सिविल कोड है. बगल बैठे प्रदेश अध्यक्ष व दूसरे नेताओं ने भी इस पर उन्हें नहीं टोका. UCC को यूनिवर्सल सिविल कोड बताए जाने पर जब मीडिया ने उन्हें टोका तो वह सिर्फ जी जी ही करते रह गए.

सांसद ने गिनाए यूसीसी के फायदे

इसके बाद उन्होंने हिंदी में समान नागरिक कानून ही बोला. इसके फायदे गिनाए, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि आदिवासी समाज की तमाम परंपराएं आदर्श के तौर पर हैं. उनमें बदलाव किया जाना कतई उचित नहीं है. इसे लागू करने वाले राज्यों ने भी इसका ध्यान रखा है. जिन जगहों पर बदलाव की गुंजाइश है और वह बदलाव बेहतरीन के लिए है, सिर्फ वहीं पर बदलाव किया जा रहा है.

एसटी मोर्चा के अध्यक्ष मन्ना लाल रावत ने इस मौके पर बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और साथ ही यह बताने की कोशिश की कि बीजेपी और उसकी सरकारे ही आदिवासी समाज के इस नायक को उचित सम्मान दे रही हैं.

बहरहाल बीजेपी के सांसद और एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नालाल रावत की जनरल नॉलेज को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में ठहाके फूट पड़े. कहा जा सकता है कि जिस UCC को लेकर बीजेपी ढिंढोरा पीट रही है, उसके बारे में अपने सांसदों को ही बेसिक जानकारी नहीं दे पाई है.

राजस्थान: नवंबर में भी आसमान से बरस रही आग, कई जिलों में पारा 38 डिग्री पार

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗