UGC के विरोध में 200 ट्रैक्टर लेकर उतरे प्रदर्शनकारी:आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे जाम किया, पुलिस से झड़प; रोकने के लिए बुलडोजर लगाए
आगरा में रविवार को UGC के विरोध में सवर्ण समाज के करीब 1500 युवक 200 ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया। युवक कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे थे। लेकिन, पुलिस और PAC ने बुलडोजर, जेसीबी और क्रेन लगाकर रास्ता ब्लॉक कर रोक दिया। इसके बावजूद युवक कलेक्ट्रेट जाने पर अड़े रहे। इसको ल

आगरा में रविवार को UGC के विरोध में सवर्ण समाज के करीब 1500 युवक 200 ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया। युवक कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे थे। लेकिन, पुलिस और PAC ने बुलडोजर, जेसीबी और क्रेन लगाकर रास्ता ब्लॉक कर रोक दिया। इसके बावजूद युवक कलेक्ट्रेट जाने पर अड़े रहे। इसको लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दोपहर 12 बजे प्रदर्शनकारी बुलडोजर पर चढ़कर आगे दौड़ने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिसवाले पीछे-पीछे दौड़े। इसके बाद 300 मीटर दूर यमुना एक्सप्रेस-वे के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी एक्सप्रेस-वे पर चढ़ गए और बीचोबीच खड़े होकर गाड़ियों को रोक दिया। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने एक्सप्रेस-वे खाली किया। लेकिन, दूसरे रास्तों से कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस पीछा कर उन्हें रोका, कहीं-कहीं प्रदर्शनकारियों को लाठी फटकार कर खदेड़ा। दरअसल, यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने रविवार को कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी दी थी। इसको लेकर शनिवार देर शाम से ही प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर मुड़ी चौराहे पर इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। खंदौली थाने की पुलिस फोर्स और पीएसी ने चौराहे को घेरकर सारे रास्ते ब्लॉक कर दिए, तो प्रदर्शनकारी खेतों और अन्य रास्तों से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ गए। 5 तस्वीरें देखिए… आगरा में यूजीसी के विरोध में 20 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन प्रदर्शन की पल-पल की खबर जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
