24 नवंबर 2026, 8:43 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

UP में 4 IAS अफसरों का 3 दिन में पलटा ट्रांसफर आदेश, पिछला तबादला निरस्त

उत्तर प्रदेश में तीन दिन पहले हुए अफसरों के ट्रांसफर में फिर से बदलाव हुए है. शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रतिभा सिंह, सत्रोहन वैश्य और वंदना त्रिपाठी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. इससे पहले 13 नवंबर को जारी हुए 38 आईएएस अधिकारियों की सूची में इन चारों अफसरों के नाम थे. अब शासन ने कुछ पुराने आदेशों

UP में 4 IAS अफसरों का 3 दिन में पलटा ट्रांसफर आदेश, पिछला तबादला निरस्त
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

उत्तर प्रदेश में तीन दिन पहले हुए अफसरों के ट्रांसफर में फिर से बदलाव हुए है. शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रतिभा सिंह, सत्रोहन वैश्य और वंदना त्रिपाठी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. इससे पहले 13 नवंबर को जारी हुए 38 आईएएस अधिकारियों की सूची में इन चारों अफसरों के नाम थे. अब शासन ने कुछ पुराने आदेशों को निरस्त करते हुए इन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है. 

नए आदेश के मुताबिक, शैलेंद्र कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें फिरोजाबाद का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है. वहीं, वंदना त्रिपाठी का सहारनपुर तबादला निरस्त करते हुए उन्हें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का अपर आयुक्त बनाया गया है.

IAS प्रतिभा सिंह, शत्रोहन वैश्य को क्या मिली जिम्मेदारी?

इसके अलावा प्रतिभा सिंह को फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष (वीसी) बनाया गया है. इससे पहले उन्हें अपर आयुक्त, कानपुर मंडल की जिम्मेदारी दी गई थी. वहीं, शत्रोहन वैश्य को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) से हटाकर विशेष सचिव, श्रम विभाग बनाया गया है.

38 अफसरों की लिस्ट में चारों के नाम थे शामिल

13 नवंबर को जारी 38 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची से मिलान करने पर सामने आया कि चारों अधिकारी पहले भी इस फेरबदल का हिस्सा थे.

  •  शैलेंद्र कुमार सिंह: यमुना प्राधिकरण से सीडीओ अलीगढ़ बनाए गए थे. अब फिरोजाबाद भेजे गए.
  • प्रतिभा सिंह: अपर आयुक्त, कानपुर मंडल बनाई गई थीं. अब फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की वीसी बनीं.
  • शत्रोहन वैश्य: सीडीओ फिरोजाबाद से यमुना प्राधिकरण भेजे गए थे. अब श्रम विभाग में विशेष सचिव बने.
  • वंदना त्रिपाठी: नोएडा प्राधिकरण से अपर आयुक्त, सहारनपुर मंडल भेजी गई थीं. अब यह आदेश निरस्त कर दिया गया है.
समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗