जेडीयू के मोकामा से विधायक अनंत सिंह का अंदाज देशभर में चर्चित है. उनके वीडियो पर अक्सर रील बनते रहे हैं. उनके अंदाज ने उन्हें ऐसा खास बनाया है कि आज वे वायरल हैं. अब एक कलाकार विपुल ठाकुर ने जब उनके सामने ही उनकी मिमिक्री की तो अनंत सिंह खुद की हंसी नहीं रोक पाए.
इस मिमिक्री का वीडियो बीते रविवार (27 सितंबर, 2026) से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मिमिक्री करने वाले आर्टिस्ट विपुल ठाकुर ने सफेद शर्ट-पैंट पहना है, सिर पर टीका लगाया है और चश्मा भी पहना है, यानी वे अनंत सिंह की तरह दिख रहे हैं.
वे अनंत सिंह से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे. इस दौरान अनंत सिंह के साथ उनके कई समर्थक भी बैठे रहे. जब विपुल ने मिमिक्री शुरू की तो सभी हंस पड़े. अनंत सिंह भी खूब मुस्कुराए.
मिलिए मिमिक्री आर्टिस्ट एक्टर विपूल ठाकुर से ये मोकामा विधायक अनंत सिंह का हु बहु एक्टिंग और आवाज़ निकालते है।
— Bhumihar_of_Bihar (भूमिहार बिहार का) (@BhumiharOfBihar) September 27, 2026
बहुत दिनों से विधायक जी से मिलने का ख्वाहिस था आज मिल लिए।
देखिये pic.twitter.com/Dbe7MoRfZ5
…और विपुल ठाकुर बोले- बढ़िया
बढ़िया, ऊ सब नहीं जानते हैं, अनंत सिंह के इस तरह के कई बोल हैं जिससे उनकी पहचान है. विपुल ठाकुर से सामने बैठे एक शख्स ने पूछा कि विधायक जी से कैसा लगा मिलकर? इस पर विपुल ठाकुर कहते हैं- बढ़िया, इतना कहते ही आसपास के लोग और अनंत सिंह ने खूब हंसे.
एक सवाल पर विपुल ठाकुर ने मिमिक्री करते हुए कहा, "ई सब हम नहीं जानते हैं… मिलकर बढ़िया लगा… हमरा श्रद्धा था... मिले बढ़िया लगा…"
यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर का 'मिशन' अब दिल्ली? PK बोले- 'हम लोगों ने…'
पूछा गया कि नीरज कुमार चुनाव लड़ रहे हैं, इस पर अनंत सिंह के अंदाज में विपुल ने कहा, "ऊ सब हम नहीं जानते हैं…" बिहार की जनता को क्या कहिएगा? मोकामा विधायक की तरह आर्टिस्ट ने कहा, "जनता भिड़ी रहबे करते हैं… जनता हमरा जानता है.. ऊपर प्रभु बैठल है…"
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि मोकामा से जेडीयू के विधायक अनंत सिंह का अंदाज लोग खूब पसंद करते हैं. पत्रकारों के सवालों पर भी अनंत सिंह अपने ही अंदाज में जवाब देते हैं. विपुल का वीडियो जब आप देखेंगे तो पूरा अनंत सिंह की तरह ही लगेगा. आंख बंद कर अगर विपुल की आवाज सुनेंगे तो लगेगा कि आप अनंत सिंह को ही सुन रहे हैं. अब इस मिमिक्री का वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. यूजर्स खूब कमेंट भी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे केंद्रीय मंत्री
