27 अक्टूबर 2026, 6:08 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अकाउंटेंट पर चाकू से हमला- पत्नी और प्रेमी जेल भेजे:गाजियाबाद में बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी, बेटी ने वार करते देख लिया था

गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में सोमवार सुबह पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर चाकू से हमला कर दिया। घायल पति दिल्ली में अकाउंटेंट हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी ने पूछताछ में बताया कि वह प्रेमी से शादी करना चाहती थी। इसी वजह से दोनों ने पति पर हमला करने की योजना बनाई थी। वारदात के दौरान दंप

अकाउंटेंट पर चाकू से हमला- पत्नी और प्रेमी जेल भेजे:गाजियाबाद में बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी, बेटी ने वार करते देख लिया था
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में सोमवार सुबह पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर चाकू से हमला कर दिया। घायल पति दिल्ली में अकाउंटेंट हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी ने पूछताछ में बताया कि वह प्रेमी से शादी करना चाहती थी। इसी वजह से दोनों ने पति पर हमला करने की योजना बनाई थी। वारदात के दौरान दंपती की छोटी बेटी ने पूरा मामला देख लिया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिम ट्रेनर से हुई थी दोस्ती वसुंधरा सेक्टर-1 में शशांक अपनी पत्नी प्रिया शर्मा और तीन साल की बेटी के साथ रहते हैं। पुलिस के अनुसार, प्रिया की दोस्ती जिम ट्रेनर प्रताप से हुई थी। बाद में दोनों के बीच संबंध बन गए। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे प्रताप जिम से लौटने के बाद शशांक के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां उसने शशांक पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के समय प्रिया भी घर में मौजूद थी। बेटी ने घटना देख ली। इसके बाद आसपास के लोगों ने प्रताप को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। लूट दिखाने की बनाई थी योजना पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में प्रिया ने बताया कि वह अपने पति की हत्या कराकर प्रताप से शादी करना चाहती थी। दोनों ने हमले के बाद घर में चोरी या लूट होने का शोर मचाकर घटना को दूसरा रूप देने की योजना बनाई थी। पुलिस कर रही जांच डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल के मुताबिक, प्रिया और प्रताप के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗