अखिलेश का तंज- धूमधाम मचाने वाले धड़ाम से गिरे:5 MLC सीटें और 50 जिलों में हारे; 2027 में BJP से ज्यादा महिलाओं को टिकट देंगे
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा- MLC चुनाव के नतीजों ने आईना दिखा दिया है। धूमधाम मचाने वाले धड़ाम से गिर गए हैं। गिनती में सिर्फ 5 MLC सीटें ही दिखती हैं, लेकिन असल बात यह है कि ये लोग 50 शहरों में हारे हैं। सपा प्रमुख ने कहा- आम जनता में यह बात चली गई है कि भाजपा के लोग बेईमान हैं। सपा के लोग जनता के बल से जीते हैं। ये

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा- MLC चुनाव के नतीजों ने आईना दिखा दिया है। धूमधाम मचाने वाले धड़ाम से गिर गए हैं। गिनती में सिर्फ 5 MLC सीटें ही दिखती हैं, लेकिन असल बात यह है कि ये लोग 50 शहरों में हारे हैं। सपा प्रमुख ने कहा- आम जनता में यह बात चली गई है कि भाजपा के लोग बेईमान हैं। सपा के लोग जनता के बल से जीते हैं। ये लोग 6 सीटें छल से जीते हैं। अगर इन्होंने छल नहीं किया होता तो शायद ये इतनी भी नहीं जीतते। स्वामी प्रसाद मौर्य के इंडिया गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह हमारे गठबंधन में शामिल नहीं हैं। 2027 के चुनाव में महिला आरक्षण पर अखिलेश ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा- भाजपा से ज्यादा महिलाओं को टिकट देंगे। लखनऊ में सपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे अमित शाह के लखनऊ दौरे पर सवाल किया गया तो अखिलेश ने जवाब दिया कि बड़ी देर कर दी महरबां आते-आते। अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें- 1. महिला शिक्षकों ने भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर मतदान किया
अखिलेश यादव ने कहा- बनारस और आसपास के क्षेत्रों के पढ़े-लिखे मतदाताओं ने इस बार ‘डबल इंजन’ की सरकार को ‘डबल जीरो’ थमा दिया। संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने का जिक्र करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पूछा कि बिल पास होने के बावजूद इसे अब तक लागू नहीं किया गया। इसलिए महिला शिक्षकों और आधी आबादी ने इस चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर मतदान किया है। 2. MLC चुनाव सिर्फ एक जीत नहीं, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई
अखिलेश ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के प्रसिद्ध कथन- 'गवर्नमेंट ऑफ द पीपल, बाय द पीपल, फॉर द पीपल' का जिक्र किया। कहा कि MLC चुनाव सिर्फ एक जीत नहीं है, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की एक बड़ी लड़ाई है। हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यह साबित कर दिया है कि वे जनता की आवाज को कभी दबने नहीं देंगे। 3. चुनाव के दौरान बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य हो
अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगभग 26,000 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि हजारों की संख्या में नए शराब के ठेके खोले गए हैं। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार में 20 से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। नौकरियों में धांधली की गई है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने मांग की कि फर्जी वोटिंग रोकने के लिए चुनाव के दौरान बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए। 4. ‘हम 80 की 80 सीटें जीतें, तब भी बैलेट पेपर चाहते हैं’
अखिलेश ने एक बार फिर ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की पैरवी की। कहा कि दुनिया के सबसे विकसित और संपन्न देश जैसे अमेरिका और जर्मनी, बैलेट पेपर से चुनाव कराते हैं। जर्मनी के संविधान में तो ईवीएम से वोटिंग को असंवैधानिक माना गया है। मैं सदन के पटल पर भी कह चुका हूं कि समाजवादी पार्टी अगर 80 में से 80 लोकसभा सीटें भी जीत जाए, तब भी हम देश में बैलेट पेपर से ही चुनाव कराने की मांग करेंगे। नवनिर्वाचित MLC सदस्यों ने क्या-क्या कहा? पढ़िए-
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗