6 अक्टूबर 2026, 3:04 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अखिलेश पीछे हटे, राज्यसभा का तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेंगे:कहा- निगाहें 3 नहीं, 403 पर; राजभर का तंज- हो गया टांय-टांय फिस्स

यूपी में राज्यसभा चुनाव के लिए सपा अपना तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी। अखिलेश यादव ने 'X' पर लिखा- अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, 403 पर है। इससे पहले अखिलेश ने कहा था कि अगर हमारे नंबर पूरे हुए तो हम तीसरा उम्मीदवार उतारेंगे। अगर ऐसा होता विजेता का फैसला वोटिंग के जरिए होता। हालांकि, अब राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्

अखिलेश पीछे हटे, राज्यसभा का तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेंगे:कहा- निगाहें 3 नहीं, 403 पर; राजभर का तंज- हो गया टांय-टांय फिस्स
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी में राज्यसभा चुनाव के लिए सपा अपना तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी। अखिलेश यादव ने 'X' पर लिखा- अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, 403 पर है। इससे पहले अखिलेश ने कहा था कि अगर हमारे नंबर पूरे हुए तो हम तीसरा उम्मीदवार उतारेंगे। अगर ऐसा होता विजेता का फैसला वोटिंग के जरिए होता। हालांकि, अब राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। सपा से राम गोपाल यादव और धनंजय परिमल नाथवानी नामांकन कर चुके हैं। बाकी भाजपा के 8 उम्मीदवार आज राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करेंगे। चुनाव 16 अक्टूबर को होना है। इसी दिन नतीजे आएंगे। इधर, मंत्री ओपी राजभर ने 'X' पर अखिलेश पर तंज कसा। लिखा- बस हो गया टांय टांय फिस्स! वैसे कभी-कभी ही सही, आप कुछ समझदारी का काम भी कर ही लेते हैं। जैसे आज किया। रही बात 403 की तो बस यही कहूंगा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗