3 अक्टूबर 2026, 6:55 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

अखिलेश रथ पर सवार, रायबरेली के लिए रवाना:कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया, पहुंचने से पहले पोस्टर लगे- वापस जाओ

सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत करेंगे। वह राहुल के गढ़ रायबरेली से PDA रथ निकालेंगे और GIC मैदान में जनसभा करेंगे। अखिलेश PDA रथ पहली बार मैदान में उतारा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह रथ 2027 के चुनाव में पूरे प्रदेश में घूमेगा। समाजवादी पार्टी का PDA रथ गुरुवार को रायबरेली पहुंच गया। बछरा

अखिलेश रथ पर सवार, रायबरेली के लिए रवाना:कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया, पहुंचने से पहले पोस्टर लगे- वापस जाओ
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत करेंगे। वह राहुल के गढ़ रायबरेली से PDA रथ निकालेंगे और GIC मैदान में जनसभा करेंगे। अखिलेश PDA रथ पहली बार मैदान में उतारा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह रथ 2027 के चुनाव में पूरे प्रदेश में घूमेगा। समाजवादी पार्टी का PDA रथ गुरुवार को रायबरेली पहुंच गया। बछरावां टोल प्लाजा पर सपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ के बीच रथ का स्वागत किया गया। इस दौरान टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। इधर, रथयात्रा से पहले रायबरेली में अखिलेश के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें अखिलेश के साथ आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें छपी हैं। पोस्टर पर लिखा है- ‘अखिलेश यादव वापस जाओ’, ‘अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश’ और ‘आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, यही चलाते थे सरकार’। बस पर नारे लिखे- पीडीए ही परिवर्तन लाएगा अखिलेश की PDA बस पर ‘समाजवादी पीडीए यात्रा’ लिखा है। बस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित कई समाज सुधारकों की तस्वीरें लगी हैं। नारे लिखे हैं- ‘सामाजिक न्याय का परचम लहराएगा, पीडीए ही परिवर्तन लाएगा’ GIC मैदान में जनसभा, सपा विधायक के घर जाएंगे अखिलेश अखिलेश यादव रायबरेली के GIC मैदान में जनसभा करेंगे। इसके बाद वह हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी के आवास पर जाएंगे और वहां चाय पीएंगे। वह समाजवादी छात्रसभा के उन कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे, जिनकी 17 सितंबर को ABVP और पुलिस अधिकारियों के साथ झड़प हुई थी। अखिलेश की रथ यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗