6 अक्टूबर 2026, 3:06 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अंगूठा लगवाने के बाद भी लाभार्थियों को नहीं मिला अनाज:अयोध्या के किनौली में हुई शिकायत, एसडीएम बोले- कोटा होगा निलंबित

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के किनौली गांव में राशन वितरण को लेकर कोटेदार पर तीन माह से खाद्यान्न नहीं देने का आरोप लगा है। राशन कार्ड लाभार्थियों का कहना है कि कोटेदार ने ई-पॉस मशीन पर उनका अंगूठा लगवा लिया, लेकिन इसके बाद भी राशन नहीं दिया। शिकायत के बावजूद अब तक खाद्यान्न नहीं मिलने से लाभार्थियों में नाराजगी है। मा

अंगूठा लगवाने के बाद भी लाभार्थियों को नहीं मिला अनाज:अयोध्या के किनौली में हुई शिकायत, एसडीएम बोले- कोटा होगा निलंबित
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के किनौली गांव में राशन वितरण को लेकर कोटेदार पर तीन माह से खाद्यान्न नहीं देने का आरोप लगा है। राशन कार्ड लाभार्थियों का कहना है कि कोटेदार ने ई-पॉस मशीन पर उनका अंगूठा लगवा लिया, लेकिन इसके बाद भी राशन नहीं दिया। शिकायत के बावजूद अब तक खाद्यान्न नहीं मिलने से लाभार्थियों में नाराजगी है। मामले की जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को भेज दी गई है। एसडीएम ने कोटेदार के खिलाफ जल्द निलंबन की कार्रवाई किए जाने की बात कही है। किनौली गांव निवासी राशन कार्ड लाभार्थी नीलम, गीता देवी, श्रीदेवी और मंजू ने शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें पिछले तीन महीने से कोटेदार की ओर से राशन नहीं दिया गया है। आरोप है कि राशन वितरण के दौरान उनसे अंगूठा लगवा लिया गया, लेकिन खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया। लाभार्थियों के मुताबिक, राशन मांगने पर कोटेदार ने एक साथ तीन माह का राशन देने की बात कही थी। इसके बावजूद अब तक उन्हें राशन नहीं मिल सका है। लाभार्थियों का कहना है कि मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन अभी तक कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, राशन नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूर्व पूर्ति निरीक्षक की ओर से मामले की जांच कर रिपोर्ट उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर को सौंप दी गई है। अब कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई एसडीएम स्तर से की जाएगी। उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा ने मंगलवार को बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट भेज दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कोटेदार को जल्द निलंबित कर दिया जाएगा। वहीं, पूरे मामले में कोटेदार का पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके चलते उनका पक्ष नहीं मिल सका।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗