2 अक्टूबर 2026, 11:29 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

अचानक UGC का मुद्दा कैसे गरमाया:आगरा में 21 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन; दलित बहुल जिले में ही सवर्ण आंदोलन क्यों

आगरा में रविवार (20 सितंबर) को UGC के विरोध में सवर्ण समाज के करीब 1500 युवक 200 ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर उतर आए। यमुना एक्सप्रेस-वे जाम कर दिया। पुलिस को बुलडोजर, जेसीबी और क्रेन लगाकर उन्हें रोकना पड़ा। UGC को लेकर पिछले 21 दिनों में यह तीसरा आंदोलन था। 1 सितंबर को क्षत्रिय सभा ने हाईवे जाम किया था। हंगामे और प्रदर्शन के बाद दरो

अचानक UGC का मुद्दा कैसे गरमाया:आगरा में 21 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन; दलित बहुल जिले में ही सवर्ण आंदोलन क्यों
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा में रविवार (20 सितंबर) को UGC के विरोध में सवर्ण समाज के करीब 1500 युवक 200 ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर उतर आए। यमुना एक्सप्रेस-वे जाम कर दिया। पुलिस को बुलडोजर, जेसीबी और क्रेन लगाकर उन्हें रोकना पड़ा। UGC को लेकर पिछले 21 दिनों में यह तीसरा आंदोलन था। 1 सितंबर को क्षत्रिय सभा ने हाईवे जाम किया था। हंगामे और प्रदर्शन के बाद दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया। 18 सितंबर को 5 घंटे चले हंगामे के बाद प्रदर्शनकारियों की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से बात कराई गई थी। मांगें केंद्र सरकार तक पहुंचाने के आश्वासन के बाद ही आंदोलनकारी शांत हुए थे। आज यूपी एक्सप्लेनर में पढ़िए दलित बहुल आगरा में सवर्ण आंदोलन क्यों हो रहा? क्या ये फिर से UGC आंदोलन शुरू होने की आहट है? सवाल-1: UGC आंदोलन अचानक फिर से शुरू होने की वजह क्या है? जवाब: UGC रेग्युलेशंस-2026 पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे के बाद जनवरी में UGC विवाद ऊपरी तौर पर भले शांत हो गया हो, लेकिन सवर्ण समाज के संगठनों के भीतर यह मुद्दा लगातार चल रहा था। सवाल-2: दलित बहुल जिले आगरा में ही सवर्ण आंदोलन क्यों शुरू हुआ? जवाब: दलित बहुल जिले में UGC विरोधी सवर्ण आंदोलन भड़कना पहली नजर में विरोधाभासी लग सकता है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि आगरा शहर भले ही जाटव/दलित राजनीति का गढ़ हो, लेकिन जिले के ग्रामीण और बाहरी इलाकों का सामाजिक ढांचा काफी अलग है। सवाल-3: UGC आंदोलन का यूपी चुनाव पर क्या असर हो सकता है? जवाब: राजनीतिक विश्लेषक चुनाव पर इसके प्रभाव ऐसे समझ सकते हैं… सवाल-4: क्या पूरे यूपी में आंदोलन शुरू हो सकते हैं? जवाब: राजनीतिक विश्लेषकों के नजरिए से इस पूरे मामले को ऐसे समझ सकते हैं… -------------------------------------- ये एक्सप्लेनर भी पढ़ें… क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा UCC, भाजपा को फायदा या नुकसान; इससे क्या बदलेगा गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद यूपी में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने की अटकलें तेज हैं। इससे पहले उत्तराखंड में UCC लागू हो चुका है। मध्यप्रदेश, असम और गुजरात में बिल पास होने के बाद राष्ट्रपति से मंजूरी के इंतजार में है। यूपी में अभी लिव-इन (बिना शादी किए साथ रहना) को लेकर कोई कानून नहीं है। UCC में इससे जुड़े प्रावधान हो सकते हैं। यूपी में UCC कब तक लागू हो सकता है? सरकार में इसे लेकर क्या चल रहा है? क्या यूपी में लिव-इन को कानूनी मान्यता मिलेगी? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में…
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗