3 अक्टूबर 2026, 11:55 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अतीक के करीबी रहे प्लॉटर की डेयरी पर चला बुलडोजर:प्रयागराज में ध्वस्तीकरण के दौरान PDA अफसरों से नोकझोंक, कई थानों की फोर्स-PAC बुलाई

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे प्लॉटर जैद खालिद की पांच बीघे में बनी डेयरी पर सोमवार को बुलडोजर एक्शन हुआ। माफिया के गढ़ माने जाने वाले मरियाडीह में बनी डेयरी पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान डेयरी मालिक के पक्ष में पहुंचे लोगों और अधिवक्ताओं ने PDA की कार्रवाई का विरोध कर दिया

अतीक के करीबी रहे प्लॉटर की डेयरी पर चला बुलडोजर:प्रयागराज में ध्वस्तीकरण के दौरान PDA अफसरों से नोकझोंक, कई थानों की फोर्स-PAC बुलाई
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे प्लॉटर जैद खालिद की पांच बीघे में बनी डेयरी पर सोमवार को बुलडोजर एक्शन हुआ। माफिया के गढ़ माने जाने वाले मरियाडीह में बनी डेयरी पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान डेयरी मालिक के पक्ष में पहुंचे लोगों और अधिवक्ताओं ने PDA की कार्रवाई का विरोध कर दिया। इस पर PDA के जोनल अफसर और अधिवक्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी भी मौके पर बुलानी पड़ी। देर रात तक चली कार्रवाई में डेयरी को ध्वस्त कर दिया गया। बिना मानचित्र निर्माण का PDA ने दिया हवाला जानकारी के मुताबिक, मरियाडीह स्थित विष्णापुरी कॉलोनी में करीब पांच बीघा जमीन पर यह डेयरी बनी हुई है। सोमवार शाम करीब चार बजे PDA के अधिकारी बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने निर्माण को अवैध बताते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। PDA अधिकारियों के मुताबिक, डेयरी के निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। कार्रवाई के दौरान टीम ने डेयरी की एक तरफ बनी दीवार को तोड़ना शुरू किया। इसी बीच डेयरी मालिक के पक्ष में कई लोग मौके पर पहुंच गए। उनके साथ कुछ अधिवक्ता भी थे। अधिवक्ताओं ने PDA की कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि ध्वस्तीकरण से पहले कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। नोटिस को लेकर आमने-सामने आए अफसर और अधिवक्ता अधिवक्ताओं के विरोध पर कार्रवाई में शामिल PDA के जोनल अफसर गंगेश कुमार ने कहा कि संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ देर तक मौके पर माहौल तनावपूर्ण रहा और एक समय कार्रवाई भी रोकनी पड़ी। विरोध बढ़ता देख PDA अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों और अधिवक्ताओं को शांत कराया, जिसके बाद PDA की ध्वस्तीकरण कार्रवाई दोबारा शुरू की गई। इसके बाद एहतियातन पीएसी भी बुला ली गई। इसके बाद देर रात तक कार्रवाई चली। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर PDA की ओर से अवैध निर्माण और मानचित्र स्वीकृत न होने को आधार बताया गया है। प्रॉपर्टी डीलर जैद खालिद की बताई जा रही डेरी जिस डेयरी पर कार्रवाई हुई, यह प्रॉपर्टी डीलर जैद खालिद की बताई जा रही है। जैद खालिद पूर्व में माफिया अतीक अहमद का करीबी रहा था और उसके साथ मुकदमों में सह अभियुक्त भी रहा। बाद में उसी ने अतीक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। पिछले साल अक्टूबर में उसका नाम तब फिर चर्चा में आया जब एटीएस यानी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड और ईवीएम के लिए चिहि्नत जमीन को कब्जा कर उस पर प्लॉटिंग करने के आरोप में उसके साथ ही कुल सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पूरामुफ्ती थाने में यह एफआईआर दो लेखपालों की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर दर्ज की गई थी।वह अतीक के कुख्यात शूटर आबिद का दामाद भी है। अतीक के साबरमती जेल में रहने के दौरान उसकी और जैद खालिद की बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ, जो बेहद चर्चित रहा था। पुलिस ने संभाला मोर्चा एसीपी धूमनगंज रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि PDA अधिकारियों की सूचना पर वह स्वयं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया गया, जिसके बाद PDA की कार्रवाई आगे बढ़ी। उधर इस मामले में कार्रवाई दल में शामिल जोनल अफसर गंगेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कार्रवाई पूरी होने के बाद ही वह कुछ बता पाएंगे। खबर लिखे जाने तक मौके पर PDA की ध्वस्तीकरण कार्रवाई जारी थी। पुलिस की मौजूदगी में टीम निर्माण के अन्य हिस्सों को हटाने की कार्रवाई कर रही थी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗