2 अक्टूबर 2026, 4:27 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अतीक के साढ़ू इमरान समेत पूरे परिवार पर गैंगस्टर लगा:करेली में FIR, इमरान गैंग लीडर, मां और भाइयों पर भी कार्रवाई

माफिया अतीक अहमद के साढ़ू इमरान समेत पूरे परिवार पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। करेली थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें मोहम्मद इमरान को गैंग लीडर घोषित किया गया है। अतीक के साढ़ू इमरान के साथ ही उसके भाई जीशान उर्फ जानू, दूसरे भाई मोहम्मद कामरान और मां जाहिदा बेगम पर गैंगस्टर लगा है। इमरान के अलावा सभी को गैंग

अतीक के साढ़ू इमरान समेत पूरे परिवार पर गैंगस्टर लगा:करेली में FIR, इमरान गैंग लीडर, मां और भाइयों पर भी कार्रवाई
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
माफिया अतीक अहमद के साढ़ू इमरान समेत पूरे परिवार पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। करेली थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें मोहम्मद इमरान को गैंग लीडर घोषित किया गया है। अतीक के साढ़ू इमरान के साथ ही उसके भाई जीशान उर्फ जानू, दूसरे भाई मोहम्मद कामरान और मां जाहिदा बेगम पर गैंगस्टर लगा है। इमरान के अलावा सभी को गैंग का सदस्य बताया गया है। कसारी मसारी का रहने वाला मो. इमरान बिल्डर है। इमरान का परिवार अतीक का सगा रिश्तेदार है। हालांकि अतीक-अशरफ हत्याकांड से पहले जिशान उर्फ जानू से अतीक परिवार का विवाद गहरा गया था। जानू ने अतीक परिवार पर कई एफआईआर भी दर्ज कराई थी। निचली अदालत में इन मामलों में गवाही चल रही है। अब करेली पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत पूरे परिवार पर कार्रवाई की है। करेली थाना प्रभारी सच्चिदानंद सिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई। मामले की विवेचना अतरसुइया के सहायक पुलिस आयुक्त को सौंपी गई है। गैंग बनाकर सरकारी जमीन कब्जे के आरोपी FIR के मुताबिक, गैंग के सदस्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी जमीन की सीलिंग वर्क/कब्जे से जुड़ी जमीन को अनाधिकृत तरीके से बेचने और प्लॉटिंग करने का काम करते थे। FIR में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ करेली थाने में दर्ज सात पुराने मुकदमों का भी उल्लेख किया है। इनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और संपत्ति नुकसान से संबंधित धाराएं शामिल हैं। यह मुकदमे वर्ष 2025 और 2026 में दर्ज किए गए बताए गए हैं। आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗