27 अक्टूबर 2026, 5:21 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अपनी जनता पार्टी का I.N.D.I.A गठबंधन रैली को समर्थन:स्वामी प्रसाद बोले- योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति फेल, चुनाव आयोग नहीं है निष्पक्ष

लखनऊ में अपनी जनता पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धर्म की आड़ में देश के करोड़ों युवाओं को बेरोजगार बनाने का काम कर रही है। सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं और सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्

अपनी जनता पार्टी का I.N.D.I.A गठबंधन रैली को समर्थन:स्वामी प्रसाद बोले- योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति फेल, चुनाव आयोग नहीं है निष्पक्ष
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ में अपनी जनता पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धर्म की आड़ में देश के करोड़ों युवाओं को बेरोजगार बनाने का काम कर रही है। सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं और सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, आरक्षण और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। सरकारी संस्थाओं को बेचने का आरोप स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बंदरगाहों, रेलवे स्टेशनों और एलआईसी जैसे संस्थानों को बेचा जा रहा है। आम जनता के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति खराब हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में एक लाख से अधिक प्राथमिक स्कूल बंद हो चुके हैं। उनके मुताबिक, शिक्षा के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं है और अपनी जनता पार्टी के आंदोलन से सरकार को बैकफुट पर आने के लिए मजबूर होना पड़ा है। डाक्टर और मशीनों की कमी का आरोप मौर्य ने कहा कि सरकार सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज होने की बात करती है, लेकिन मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। डॉक्टरों की कमी और जरूरी मशीनें उपलब्ध न होने के कारण गरीबों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने गोरखपुर के एम्स में भी मरीजों को रेफर किए जाने का दावा किया। कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मौर्य ने कहा कि अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार अपराधियों को बचाने में अपनी ताकत लगा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एफआईआर में नाम दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन प्रदेश में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। SIR और ईवीएम पर साधा निशाना स्वामी प्रसाद मौर्य ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जीवित मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर भी उन्होंने सवाल उठाए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। मौर्य ने कहा कि रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की ओर से होने वाले प्रदर्शन को अपनी जनता पार्टी समर्थन देगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗