31 अक्टूबर 2026, 7:38 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
बिजनेस

अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक

अगर आपका भी AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में खाता है, तो आपको अलर्ट रहने की जरूरत है. इन दिनों बैंक के ग्राहकों की निजी और वित्तीय जानकारी लीक होने का मामला सामने आया है. ScarlettGroup नाम के एक हैकिंग ग्रुप ने दावा किया है कि उसने बैंक के ग्राहकों और कंपनी के अंदरूनी रिकॉर्ड तक पहुंच बना ली है. इसमें कथित त

अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

अगर आपका भी AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में खाता है, तो आपको अलर्ट रहने की जरूरत है. इन दिनों बैंक के ग्राहकों की निजी और वित्तीय जानकारी लीक होने का मामला सामने आया है. ScarlettGroup नाम के एक हैकिंग ग्रुप ने दावा किया है कि उसने बैंक के ग्राहकों और कंपनी के अंदरूनी रिकॉर्ड तक पहुंच बना ली है. इसमें कथित तौर पर आधार-पैन नंबर, KYC डॉक्यूमेंट, CIBIL स्कोर, बैंक स्टेटमेंट और लोन से जुड़ी जानकारी शामिल है.

हैकर्स ने बैंक को छह दिनों की डेडलाइन देते हुए कहा है कि अगर बैंक बातचीत नहीं करता है, तो कथित तौर पर चुराया गया डेटा सार्वजनिक कर दिया जाएगा.  हालांकि, अभी इस डेटा लीक की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है और हैकर्स के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं हुई है.

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में क्या हुआ?

दरअसल, ScarlettGroup नाम के एक हैकिंग ग्रुप ने दावा किया है कि उसने AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का संवेदनशील डेटा एक्सेस किया है. इस मामले में सबसे पहले साइबर सिक्योरिटी मॉनिटरिंग अकाउंट H4ckmanac ने 30 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मामले की जानकारी दी.

इसके बाद ScarlettGroup ने एक काउंटडाउन जारी किया, जिसे उसने बातचीत की आखिरी तारीख बताया है. ग्रुप ने कुछ दस्तावेजों के धुंधले सैंपल भी दिखाए हैं. हालांकि, कितने ग्राहकों की जानकारी प्रभावित हुई है, यह अभी साफ नहीं है.

बैंक ने डेटा लीक पर क्या सफाई दी?

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने संभावित डेटा ब्रीच की बात स्वीकार करते हुए बताया कि मामला उसके Salesforce ऐप से जुड़ा हो सकता है. दरअसल, यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है, जिसे Salesforce मैनेज और होस्ट करता है.

बैंक के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म पर उसके व्हीकल फाइनेंस ग्राहकों से जुड़ी सीमित जानकारी मौजूद है. बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसके मुख्य बैंकिंग सिस्टम पर कोई असर नहीं पड़ा है और सभी सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

हैकर्स के मुताबिक कौन-सा डेटा हुआ लीक?

  • पर्सनल जानकारी: आधार नंबर, PAN डिटेल्स और KYC डॉक्यूमेंट.
  • बैंकिंग रिकॉर्ड: बैंक स्टेटमेंट, CIBIL स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट.
  • लोन की जानकारी: लोन एप्लीकेशन, अप्रूवल और साइन किए हुए दस्तावेज.
  • इंश्योरेंस रिकॉर्ड: ग्राहकों के इंश्योरेंस डॉक्यूमेंट और दूसरी जानकारियां.
  • कंपनी का डेटा: कर्मचारियों की डायरेक्टरी, लॉगिन हिस्ट्री और IP एड्रेस.

AU बैंक के ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

  • अनजान नंबर से आने वाले कॉल और मैसेज पर भरोसा न करें.
  • किसी के साथ OTP, ATM PIN और बैंकिंग पासवर्ड शेयर न करें.
  • आधार और PAN की जानकारी अनजान लोगों को न दें.
  • अपने बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजैक्शन नियमित रूप से चेक करते रहें.
  • खाते में कोई संदिग्ध लेनदेन दिखने पर तुरंत बैंक को सूचना दें.

PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗