31 अक्टूबर 2026, 10:12 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अमेठी में जनगणना के लिए तारीखें तय:16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-जनगणना, 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर जाएंगे प्रगणक

अमेठी में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।शुक्रवार 2:30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुताबिक, लोग 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-जनगणना कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करें

अमेठी में जनगणना के लिए तारीखें तय:16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-जनगणना, 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर जाएंगे प्रगणक
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
अमेठी में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।शुक्रवार 2:30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुताबिक, लोग 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-जनगणना कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। 4 जनवरी से 9 जनवरी तक भरे गए जनगणना फॉर्मों की जांच होगी। इस प्रक्रिया में लोगों को 40 बिंदुओं पर जवाब देने होंगे। पूजा साहू ने बताया कि लोगों की जानकारी एक विशेष ऐप के जरिए दर्ज की जाएगी। स्व-जनगणना में लोग खुद अपनी जानकारी भर सकेंगे। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी की जांच करेंगे। उन्होंने लोगों से जनगणना में सहयोग करने और सही जानकारी देने की अपील की, ताकि सरकार को सही आंकड़े मिल सकें और योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗