30 अक्टूबर 2026, 6:02 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अमित शाह की बैठक में शामिल हुए शाहजहांपुर-सांसद अरुण सागर:बोले- संगठन मजबूत करने और सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाने पर हुई चर्चा

लखनऊ में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेशभर के मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। शाहजहांपुर के भाजपा सांसद अरुण सागर भी बैठक में पहुंचे। सागर ने कहा कि बैठक आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों को हासिल करने में मददगार होगी। उन्होंने कहा कि अमित

अमित शाह की बैठक में शामिल हुए शाहजहांपुर-सांसद अरुण सागर:बोले- संगठन मजबूत करने और सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाने पर हुई चर्चा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेशभर के मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। शाहजहांपुर के भाजपा सांसद अरुण सागर भी बैठक में पहुंचे। सागर ने कहा कि बैठक आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों को हासिल करने में मददगार होगी। उन्होंने कहा कि अमित शाह के मार्गदर्शन में संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी संकल्पित हैं। सांसद ने बताया कि अमित शाह लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव को देखते हुए कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेशभर से आए जनप्रतिनिधियों को गृह मंत्री का मार्गदर्शन मिला। सागर के मुताबिक, बैठक में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पर बात हुई। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत रखने के लिए सभी को आपसी गिले-शिकवे दूर कर जनता के बीच जाना चाहिए और सरकार की उपलब्धियां बतानी चाहिए। इससे योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई और सभी को इस पर काम करना होगा। सागर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है और अपराधी जेल में हैं। उनके मुताबिक, व्यापारी अपना कारोबार कर रहे हैं। सागर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दुनिया में भारत की साख मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाया और स्वरोजगार के अवसर दिए।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗