2 अक्टूबर 2026, 11:20 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अलीगढ़ में बारिश का अलर्ट:रुक-रुक हवा बह रही, आसमान में बादल, 12वीं तक स्कूल बंद

अलीगढ़ में शनिवार सुबह मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। शुक्रवार रात से चल रही ठंडी हवाओं के बाद तड़के बारिश शुरू हो गई। सुबह भी रुक-रुककर बारिश होती रही और आसमान में घने बादल छाए रहे। बारिश और ठंडी हवा से लोगों को सितंबर की गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। 25 डिग्री तक रहेगा

अलीगढ़ में बारिश का अलर्ट:रुक-रुक हवा बह रही, आसमान में बादल, 12वीं तक स्कूल बंद
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
अलीगढ़ में शनिवार सुबह मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। शुक्रवार रात से चल रही ठंडी हवाओं के बाद तड़के बारिश शुरू हो गई। सुबह भी रुक-रुककर बारिश होती रही और आसमान में घने बादल छाए रहे। बारिश और ठंडी हवा से लोगों को सितंबर की गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। 25 डिग्री तक रहेगा तापमान शनिवार को अलीगढ़ में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह हल्की बारिश और करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। नमी भी 90 फीसदी से ज्यादा दर्ज की गई। मौसम ठंडा होने के कारण घरों में एसी-कूलर का इस्तेमाल भी कम हुआ। आज 12वीं तक के स्कूल बंद भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार, 26 सितंबर को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। इसमें परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। बारिश और तेज हवा का अलर्ट मौसम विभाग ने 26 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। 27 सितंबर को भी भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इसके बाद 28 सितंबर से मौसम में सुधार के आसार हैं। अलीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। अब बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। फिलहाल सुबह से बादल छाए हैं और बारिश का दौर जारी है। रिमझिम बारिश, सड़कों पर भरा हल्का पानी अलीगढ़। शहर में शनिवार सुबह से बदले मौसम के बीच करीब 11 बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो दोपहर करीब 3 बजे तक रुक-रुककर होती रही। तेज बारिश नहीं होने के बावजूद गलियों, सड़कों और चौक-चौराहों पर जगह-जगह हल्का पानी भर गया। बारिश से मौसम सुहाना रहा और तापमान में भी राहत महसूस हुई। 26 सितंबर को अलीगढ़ में 1.1 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य बारिश के करीब है। हालांकि, 1 जून से 26 सितंबर तक मानसून सीजन में कुल 314.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 585.9 मिमी होनी चाहिए थी। इस तरह सीजन में बारिश सामान्य से 46% कम है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗