2 अक्टूबर 2026, 3:34 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

आकाश आनंद ने बुआ मायावती से माफी मांगी:कहा- दूसरी पार्टी जॉइन नहीं कर रहा, ससुर को निकालने का आपका फैसला सही

मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पार्टी से निकाले जाने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने शुक्रवार को बुआ मायावती से माफी मांगी। कहा- आप मेरी राजनीतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं। मेरी बुआ मां भी हैं। आकाश ने X पर लिखा- राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आपसे सीखा। जो कुछ किया, वो आपके मार्गदर्शन में किया। मेरी चुप्पी को गलत समझा गया।

आकाश आनंद ने बुआ मायावती से माफी मांगी:कहा- दूसरी पार्टी जॉइन नहीं कर रहा, ससुर को निकालने का आपका फैसला सही
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पार्टी से निकाले जाने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने शुक्रवार को बुआ मायावती से माफी मांगी। कहा- आप मेरी राजनीतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं। मेरी बुआ मां भी हैं। आकाश ने X पर लिखा- राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आपसे सीखा। जो कुछ किया, वो आपके मार्गदर्शन में किया। मेरी चुप्पी को गलत समझा गया। अगर इससे आपको ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूं। मैं सिर्फ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूं। आकाश ने दूसरी पार्टियों में जाने की अटकलों को भी खारिज कर दिया। कहा- मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। BSP मेरे लिए सिर्फ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है। दरअसल, आकाश को पार्टी से बाहर किए जाने के बाद चंद्रशेखर और अखिलेश ने पार्टी जॉइन करने का ऑफर दिया था। तभी से यह कयास चल रहा था कि आकाश दूसरी पार्टी जॉइन कर सकते हैं। ससुर को पार्टी से निकालने का फैसले को ठीक बताया आकाश ने कहा- अशोक सिद्धार्थ (ससुर) को पार्टी से निकालने और उनके राजनीति से संन्यास का आपका फैसला पूरी तरह ठीक है। मैं उस फैसले के साथ खड़ा हूं। रिश्ते अपनी जगह हैं, लेकिन मिशन उनसे बड़ा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी जिम्मेदारी है। माना जा रहा है कि आकाश की इस पोस्ट के बाद मायावती उन्हें वापस पार्टी में ले सकती हैं। यही नहीं, यूपी चुनाव को देखते हुए उन्हें कोई महत्वपूर्ण पद भी दिया जा सकता है। मायावती ने आकाश को कब-कब जिम्मेदारी दी और कब हटाया? जानिए आकाश ने 2017 में राजनीति में की थी एंट्री​​ 9 दिन पहले मायावती ने भतीजे ईशान को आकाश की जगह दी थी 9 दिन पहले मायावती ने भतीजे ईशान को आकाश की जगह दी थी। उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया था। नेशनल कोऑर्डिनेटर का पद इससे पहले आकाश के पास था। आकाश को सभी राज्यों की समीक्षा का अधिकार था। हालांकि, ईशान को अभी यह अधिकार नहीं दिया गया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗