3 अक्टूबर 2026, 6:57 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

आगरा की दीप्ति ने 6 रन देकर झटके 3 विकेट:भारत को दिलाया एशियाई खेलों का पहला गोल्ड, शहर में खुशी की लहर

आगरा की बेटी और विश्व की बेहतरीन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपने आप को एक बार फिर साबित कर दिया है। एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत में आगरा की बेटी का अहम योगदान रहा। जापान के निश्शिन में मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण पद

आगरा की दीप्ति ने 6 रन देकर झटके 3 विकेट:भारत को दिलाया एशियाई खेलों का पहला गोल्ड, शहर में खुशी की लहर
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा की बेटी और विश्व की बेहतरीन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपने आप को एक बार फिर साबित कर दिया है। एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत में आगरा की बेटी का अहम योगदान रहा। जापान के निश्शिन में मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत की हीरो रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 6 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। 2 तस्वीरें देखिए… दीप्ति ने गेंदबाजी पर विशेष फोकस किया दीप्ति के भाई और कोच सुमित शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से दीप्ति ने गेंदबाजी पर विशेष फोकस किया है। यही वजह है कि वह लगातार बड़ी प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों में शामिल रहती हैं। उन्होंने कहा कि दीप्ति मैदान में उतरने से पहले प्रतिद्वंद्वी टीम के हर खिलाड़ी का वीडियो देखकर अध्ययन करती हैं। उनकी कमजोरियों को समझती हैं और उसी के अनुसार पिच पर गेंदबाजी करती हैं। फाइनल में भी इसी रणनीति का असर दिखा। दीप्ति ने श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू समेत तीन अहम विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। दीप्ति पूरे शहर के लिए गर्व सुमित शर्मा आगरा में क्रिकेट अकादमी चलाते हैं और शुरुआत से ही दीप्ति के कोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीप्ति अब सिर्फ ऑलराउंडर नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी विश्व स्तरीय पहचान बना चुकी हैं। शाहगंज-अवधपुरी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची दीप्ति पूरे शहर के लिए गर्व हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शहर में खुशी की लहर है। मंधाना ने 79 रन की पारी खेली भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 79, ऋचा घोष ने नाबाद 49 और शेफाली वर्मा ने 48 रन की पारी खेली। मंधाना और शेफाली के बीच पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी हुई। मंधाना ने इस पारी के दौरान विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे किए। श्रीलंका की ओर से सुगंधिका कुमारी, कविशा दिलहारी और चामुडी प्रभोदा ने एक-एक विकेट लिया। दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर ही खेल सकी। चामरी अटापट्टू ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए, जबकि कौशिनी नुथ्यांगना ने 14 और कविशा दिलहारी ने 11 रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी को भी 2-2 विकेट मिले। श्रीलंका के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इस गोल्ड के साथ भारत टॉप-10 में पहुंचा इस गोल्ड मेडल के साथ भारत एशियन गेम्स-2026 की मेडल टैली में टॉप-10 में पहुंच गया है। भारत के खाते में अब तक 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी. कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, एन. श्री चरणी, नंदनी शर्मा। श्रीलंका: इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), काव्या काविंदी, मिथाली अयोध्या, चामुडी प्रभोदा, सुगंधिका कुमारी। अब पढ़िए दीप्ति शर्मा के बारे में... जिद करके स्टेडियम जाती थीं दीप्ति दीप्ति के बड़े भाई सुमित शर्मा क्रिकेट खेला करते थे और हर दिन स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस के लिए जाते थे। उन्हें देखकर दीप्ति की भी क्रिकेट में रुचि बढ़ी। शुरुआत में वह घर पर ही भाई से ट्रेनिंग लेने लगीं। इसके बाद जब भाई स्टेडियम जाते, तो दीप्ति भी जिद करके उनके साथ जाने लगीं। हालांकि, स्टेडियम में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलता था। ऐसे में वह किनारे बैठकर घंटों नेट प्रैक्टिस देखती रहती थीं। जब बॉल सीधे स्टंप पर जा लगी एक दिन दीप्ति अपने भाई के साथ आगरा की एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी पहुंचीं। वह किनारे बैठकर बाकी खिलाड़ियों को नेट प्रैक्टिस करते हुए देख रही थीं। तभी एक शॉट लगने के बाद गेंद दीप्ति के पास आकर गिरी। दीप्ति ने गेंद उठाई और करीब 50 मीटर दूर खड़े स्टंप की तरफ फेंकी। गेंद सीधे स्टंप पर लगी और गिल्ली उड़ गई। दूर खड़ी सिलेक्टर हेमलता काला ने यह पूरा नजारा देख लिया। काला समझ गईं कि इस लड़की में क्रिकेट की खास प्रतिभा है और इसे भारतीय टीम तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने दीप्ति का नाम रिकमेंड किया। हेमलता काला खुद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। दीप्ति को यूपी पुलिस में डीएसपी पद मिला था 2 साल पहले दीप्ति को यूपी पुलिस में डीएसपी पद मिला था। एशियन कप में शानदार जीत पर योगी सरकार ने तीन करोड़ की धनराशि भी दी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीप्ति को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया था। दीप्ति ने चीन में हुए एशियन गेम्स में महिला क्रिकेटर स्पर्धा में भारत को गोल्ड मेडल दिलवाया था। 2023 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी इंडियन वूमेन क्रिकेट टीम के साथ रजत पदक जीता था।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗