2 अक्टूबर 2026, 3:34 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

आगरा नगर निगम में किन्नर ने काटा हंगामा:कर्मचारी से कहा- जनता को पागल समझते हो, अधिकारी को बुलाने पर अड़े

आगरा नगर निगम में गुरुवार दोपहर को एक किन्नर ने जोरदार हंगामा काटा। किसी काम को लेकर पहुंची किन्नर ने कर्मचारी को खूब खरी-खोटी सुनाई। उसे जमीन पर बैठाने का भी प्रयास किया। अपना दुपट्‌टा फेंककर बोली-जनता को पागल समझते हो, उनका काम नहीं करते हो। अधिकारी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी किन्नर ने लगभग 20 मिनट तक हंगामा काटा। इस दौरान

आगरा नगर निगम में किन्नर ने काटा हंगामा:कर्मचारी से कहा- जनता को पागल समझते हो, अधिकारी को बुलाने पर अड़े
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा नगर निगम में गुरुवार दोपहर को एक किन्नर ने जोरदार हंगामा काटा। किसी काम को लेकर पहुंची किन्नर ने कर्मचारी को खूब खरी-खोटी सुनाई। उसे जमीन पर बैठाने का भी प्रयास किया। अपना दुपट्‌टा फेंककर बोली-जनता को पागल समझते हो, उनका काम नहीं करते हो। अधिकारी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी किन्नर ने लगभग 20 मिनट तक हंगामा काटा। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी तथा अन्य लोगों की भीड़ लग गई। अब विस्तार से पढ़िए... गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे एक किन्नर किसी के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंची। ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कार्यालय में घुसते ही एक कर्मचारी को घेर लिया। उससे कहा, तुम जनता का काम क्यों नहीं करते हो। कर्मचारी कुछ बोल पाता, उससे पहले ही किन्नर ने जोर-जोर से तालियां पिटना शुरू कर दिया। हरीपर्वत क्षेत्र निवासी किन्नर अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने नगर निगम पहुंची थी। कागजात में कमी बताकर उसे फिर लौटाने की बात कही गई तो उसका गुस्सा फूट पड़ा। वह कर्मचारियों के सामने तालियां बजाते हुए चिल्लाने लगी पहले देखिये किन्नर के हंगामे की 3 तस्वीरें… दूसरी महिला ने भी की शिकायत किन्नर के साथ एक महिला भी आई थी। उसके बेटे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत थी। दोनों की समस्या को लेकर कर्मचारियों से कहासुनी बढ़ गई। किन्नर के हंगामे को देखने के लिए कार्यालय में लोगों की भीड़ जुट गई। अधिकारी ने समझाया हंगामा बढ़ने पर विभागीय कर्मचारी और जोनल प्रभारी अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने किन्नर को समझाने का प्रयास किया। उसे शांत कराने के लिए कुर्सी पर बैठाया और पानी पिलाया गया। सोमवार तक फाइल पूरी कर प्रमाण पत्र बनवाने का आश्वासन मिलने के बाद वह शांत हुई। वीडियो हुआ वायरल इस बीच किसी ने किन्नर का वीडियो बना लिया। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किन्नर के हंगामा के दौरान काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗