आगरा पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल ने सुसाइड किया:एक महीने से छुट्टी पर थी, दो दिन से कमरे से नहीं निकली थी
आगरा के पुलिस लाइन में रहने वाली महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया। शनिवार को कांस्टेबल का शव कमरे में लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि सुसाइड नोट भी छोड़ा है। आगरा के एसीपी कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल आरती पुलिस लाइन में रहती थी। बताया गया है कि आरती ने एक

आगरा के पुलिस लाइन में रहने वाली महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया। शनिवार को कांस्टेबल का शव कमरे में लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
आगरा के एसीपी कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल आरती पुलिस लाइन में रहती थी। बताया गया है कि आरती ने एक महीने की छुट्टी ले रखी थी। 4 नवंबर को उसे ड्यूटी पर वापस जाना था। शनिवार सुबह काफी देर तक जब आरती अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर अंदर देखा तो आरती का शव फंदे से लटका था। शव को फंदे से उतारा। 2018 में हुई थी भर्ती
आरती 2018 बैच की सिपाही थी। वो मूल रूप से उन्नाव की रहने वाली थी। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। बताया गया है कि वो अवसाद में थी। छुट्टी लेने के बाद वो अपने कमरे में ही रहती थी। करवाचौथ के दिन पड़ोसियों ने उसे देखा था, इसके बाद से वो कमरे में ही थी। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सुसाइड के कारणों के बारे में पता किया जा रहा है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗