आगरा में 6 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार:22 हजार नगद और टाटा पंच बरामद, आरोपी को भेजा जेल
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में पुलिस ने टाटा पंच कार से गांजा सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6 किलो 330 ग्राम गांजा और 21,570 रुपए नकद मिले हैं। पुलिस ने कार, गांजा और नकदी जब्त कर सील कर दी है। पुलिस को 23 सितंबर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार में गांजे की बड़ी खेप लेकर सिकंदरा क्षेत्र में सप्लाई के लिए जा

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में पुलिस ने टाटा पंच कार से गांजा सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6 किलो 330 ग्राम गांजा और 21,570 रुपए नकद मिले हैं। पुलिस ने कार, गांजा और नकदी जब्त कर सील कर दी है। पुलिस को 23 सितंबर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार में गांजे की बड़ी खेप लेकर सिकंदरा क्षेत्र में सप्लाई के लिए जा रहा है। सूचना पर टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध टाटा पंच को रोककर तलाशी ली गई। डीसीपी के निर्देश पर टीम ने की घेराबंदी मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी सिटी अब्बास अली ने एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद के नेतृत्व में थाना सिकंदरा पुलिस की टीम गठित की। टीम ने तत्काल इलाके में पहुंचकर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए और वाहन के आधार पर टाटा पंच कार को पुलिस ने रोक लिया। चालक से पूछताछ के बाद पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद कार की तलाशी ली गई। कार की तलाशी में मिला गांजा और नकदी तलाशी के दौरान कार के अंदर से 6 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा 21,570 रुपए नकद मिले। पुलिस के मुताबिक यह रकम गांजे की बिक्री से संबंधित है। पुलिस ने गांजा और नकदी के साथ टाटा पंच को भी कब्जे में ले लिया। बरामद माल की सीलिंग कार्रवाई पूरी की गई। सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था। इसके अलावा शहर में किन जगहों पर इसकी सप्लाई की जानी थी और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
