आगरा में ASI के गेट पर चढ़े सपाई, जोरदार प्रदर्शन:ताजमहल में बंदरों के काटने की घटना पर जताया रोष
आगरा में ताजमहल की अव्यवस्थाओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ASI कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बंदरों और आवारा कुत्तों से पर्यटकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में सपाई फूल सैय्यद चौराहा से पैदल मार्च करते हुए मॉल रोड स्थित ASI कार्यालय पहुंचे। यहां करीब एक घंटे तक

आगरा में ताजमहल की अव्यवस्थाओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ASI कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बंदरों और आवारा कुत्तों से पर्यटकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में सपाई फूल सैय्यद चौराहा से पैदल मार्च करते हुए मॉल रोड स्थित ASI कार्यालय पहुंचे। यहां करीब एक घंटे तक धरना देकर विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कुछ गुस्साए कार्यकर्ता ASI के गेट पर चढ़ गए। बाद में कार्यकर्ताओं ने ASI अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ताजमहल में पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाएं बेहतर करने की मांग की। प्रदर्शन की 3 तस्वीरें देखिए… बंदरों की बढ़ती संख्या का मुद्दा उठाया सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि आगरा की पहचान दुनिया भर में ताजमहल से है। देश-विदेश से रोज बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने ताजमहल परिसर और आसपास बंदरों की बढ़ती संख्या का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि बंदर आए दिन पर्यटकों को परेशान करते हैं। कई बार पर्यटक डर जाते हैं और उनके सामान को लेकर भी परेशानी होती है। सपाइयों ने कहा कि ताजमहल घूमने आए पर्यटकों के सामने इस तरह की समस्याएं आने से आगरा की छवि प्रभावित होती है। उन्होंने बंदरों और आवारा कुत्तों से जुड़ी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी इंतजाम की मांग की। ढोल लेकर पहुंचे, बोले- ASI को जगाने आए हैं सपा कार्यकर्ता ढोल लेकर प्रदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने ASI कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और कहा कि वे विभाग और प्रशासन को जगाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। करीब एक घंटे तक धरना देने के बाद कार्यकर्ताओं ने ASI अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें ताजमहल परिसर में पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर करने की मांग की गई। सपा नेताओं ने कहा प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदर्शन का मकसद ASI और प्रशासन का ध्यान ताजमहल की व्यवस्थाओं की ओर खींचना है। उन्होंने कहा कि बंदरों और कुत्तों के काटने की घटनाओं को रोकने के लिए इंतजाम किए जाने चाहिए। सपा नेता राहुल चौधरी ने कहा कि ताजमहल आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर ASI और प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए। बंदरों से जुड़ी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
