3 अक्टूबर 2026, 3:32 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

आगरा में UGC रोलबैक प्रदर्शन के बाद आज हालात सामान्य:मुड़ी चौराहे पर ट्रैफिक शुरू, गांवों में भी शांति; पुलिस और LIU अलर्ट

आगरा में UGC रोलबैक की मांग को लेकर रविवार को हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद सोमवार को हालात सामान्य हैं। मुड़ी चौराहे पर वाहनों का आवागमन सुचारु है। आसपास के गांवों में भी कोई हलचल नहीं है। लोग रोजमर्रा के काम में जुटे हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात है। एलआईयू भी अलर्ट मोड पर है। संवाई और आसपास के गांवों में गतिविधियों पर नजर रखी

आगरा में UGC रोलबैक प्रदर्शन के बाद आज हालात सामान्य:मुड़ी चौराहे पर ट्रैफिक शुरू, गांवों में भी शांति; पुलिस और LIU अलर्ट
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा में UGC रोलबैक की मांग को लेकर रविवार को हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद सोमवार को हालात सामान्य हैं। मुड़ी चौराहे पर वाहनों का आवागमन सुचारु है। आसपास के गांवों में भी कोई हलचल नहीं है। लोग रोजमर्रा के काम में जुटे हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात है। एलआईयू भी अलर्ट मोड पर है। संवाई और आसपास के गांवों में गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। UGC को लेकर रविवार को सवर्ण समाज के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में सुबह से शाम तक लुकाछिपी चलती रही थी। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद प्रदर्शनकारी एक्सप्रेस-वे जाम और 7 किलोमीटर तक ट्रैक्टर मार्च निकालने में कामयाब हो गए थे। पहले आज के हालात जानिये… UGC मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में रविवार को मुड़ी चौराहे से प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी। यहां कई घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हुई। हंगामे की स्थिति को देखते हुए यहां वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। सोमवार सुबह से मुड़ी चौराहा पर हालात सामान्य हैं। आवागमन सुचारु है। एतिहात की दृष्टि से कुछ पुलिसकर्मी चौराहा पर तैनात हैं। एत्मादपुर के संवाई गांव में भी शांति बनी हुई है। प्रदर्शन या ट्रैक्टर मार्च को लेकर यहां कोई हलचल नहीं है। लोग अपने-अपने काम में जुटे हुए हैं। 3 तस्वीरों में देखिये आज के हालात… पुलिस अलर्ट मोड पर सोमवार को क्षेत्र में भले ही शांति छाई हो लेकिन पुलिस अलर्ट मोड पर है। जगह-जगह पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। एलआईयू के माध्यम से UGC बिल का विरोध करने वाले नेताओं और क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मुखबिरों के माध्यम से भी संवाई तथा अन्य गांवों के अंदर की जानकारी ली जा रही है। कोशिश है कि रविवार को जिस तरह लोग सड़कों पर उतर आए थे, ऐसी स्थिति दोबारा न बने। अब जानिये रविवार को क्या हुआ था? UGC मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में रविवार सुबह 8 बजे मुड़ी चौराहे से शुरू हुआ आंदोलन शाम 4 बजे तक टेढ़ी बगिया के नाई की सराय तक चला। इस दौरान हंगामे के बीच कई बार पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। नाकेबंदी के बावजूद एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गए। फिर UGC रोलबैक की मांग को लेकर एसडीएम एत्मादपुर सुमित सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंप दिया। सबसे ज्यादा तनावपूर्ण स्थिति तब बनी जब एक्सप्रेस-वे से हटने के बाद भीड़ ट्रैक्टर मार्च निकालने को आमादा हो गई। यह मार्च जलेसर रोड स्थित मुड़ी चौराहे से कलक्ट्रेट तक प्रस्तावित था। इसके मद्देनजर पुलिस ने थाना खंदौली क्षेत्र का मुड़ी चौराहा छावनी में तब्दील कर दिया था। आंदोलनकारियों को रोकने के लिए जगह-जगह फोर्स, बुलडोजर, हाइड्रा और बैरिकेडिंग से रास्ते रोके गए। आगरा-हाथरस रोड को वाहन विहीन कर दिया गया। मुड़ी चौराहे से जिला मुख्यालय की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। पूरे रास्ते पर पुलिस की मूवमेंट थी। खेतों के रास्ते आगे बढ़े सैकड़ों लोग पुलिस-प्रशासन ने मुड़ी चौराहे से ट्रैक्टर मार्च न करने का आह्वान किया। फिर भी जोशीले आंदोलनकारियों ने मार्च शुरू किया। पहले ट्रैक्टरों को मुड़ी चौराहे पर पुलिस ने रोका। आंदोलनकारी यहां नहीं रुके। पुलिस ने उन्हें नादऊ स्थित यमुना एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के नीचे हाइड्रा और बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। यहां हंगामे के बीच पुलिस से धक्कामुक्की चलती रही। प्रदर्शनकारी पुलिस की नाकाबंदी फेल करते हुए खेतों के रास्ते ट्रैक्टर लेकर मुख्यालय की ओर चल दिए।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗