आगरा में दौड़ लगाते समय किशोरी तबीयत बिगड़ी,मौत:सांस लेने में दिक्कत के बाद तोड़ा दम, साथियों से कहा- सांस नहीं ले पा रहा
आगरा के फतेहाबाद के निबोहरा थाना क्षेत्र के पल्टुआ पुरा गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक घटना हो गई। 15 वर्षीय गिरीश कुमार अपने साथियों के साथ दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। गांव के बाहर पहुंचते ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह जमीन पर बैठ गया और साथियों से कहा कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके बाद उसने साथियों से घरवालो

आगरा के फतेहाबाद के निबोहरा थाना क्षेत्र के पल्टुआ पुरा गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक घटना हो गई। 15 वर्षीय गिरीश कुमार अपने साथियों के साथ दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। गांव के बाहर पहुंचते ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह जमीन पर बैठ गया और साथियों से कहा कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके बाद उसने साथियों से घरवालों को सूचना देने के लिए कहा। डॉक्टर ने मृत घोषित किया गिरीश की हालत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही उसके साथियों ने परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और गिरीश को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पांचवीं कक्षा में पढ़ता था गिरीश गिरीश पोहप सिंह का बेटा था और कक्षा पांच में पढ़ता था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिजनों के मुताबिक वह रोजमर्रा की तरह अपने साथियों के साथ दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद परिवार को उसकी मौत की खबर मिलेगी। गांव में छाया मातम गिरीश की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्राम प्रधान हाकिम सिंह वर्मा ने बताया कि घटना से परिवार के साथ ग्रामीण भी दुखी हैं। किशोर की अचानक हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है। परिजनों के अनुसार गिरीश की तबीयत दौड़ लगाने के दौरान ही अचानक खराब हुई थी। उसकी मौत के कारणों को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भी चिंता है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗