6 अक्टूबर 2026, 3:07 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

आगरा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास की होगी शुद्धि:कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद माथुर वैश्य महासभा निकालेगी कलश यात्रा, सुंदरकांड भी होगा

आगरा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा मंगलवार को घर की शुद्धि के लिए कलश यात्रा और सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। महासभा के पदाधिकारियों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन से आहत वृद्ध माता-पिता की खुशहाली और दीर्घायु की कामना के

आगरा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास की होगी शुद्धि:कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद माथुर वैश्य महासभा निकालेगी कलश यात्रा, सुंदरकांड भी होगा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा मंगलवार को घर की शुद्धि के लिए कलश यात्रा और सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। महासभा के पदाधिकारियों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन से आहत वृद्ध माता-पिता की खुशहाली और दीर्घायु की कामना के लिए सकल वैश्य समाज और क्षेत्रीय लोगों की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश मामा ने बताया कि कलश यात्रा दोपहर दो बजे विजयनगर कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू होगी और डॉक्टर सुबोध गुप्ता के निवास स्थान तक पहुंचेगी। यात्रा में पवित्र कलश में गंगाजल लेकर श्रद्धालु शामिल होंगे। घर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गंगाजल का छिड़काव कर घर का शुद्धिकरण किया जाएगा। इस दौरान शंख और घंटे की ध्वनि के बीच धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। कलश यात्रा के समापन के बाद दोपहर तीन बजे पावन सुंदरकांड का भव्य आयोजन होगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण में घर की शुद्धि के साथ आहत हुए वृद्ध माता-पिता के स्वास्थ्य, खुशहाली और दीर्घायु की कामना करना है। कार्यक्रम अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश मामा, विनोद गुप्ता सर्राफ (गुरुजी), मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता और कार्यक्रम संयोजक उपमा गुप्ता के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗