आगरा में रोडवेज बस और पानी के टैंकर की भिड़ंत:बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, 7 यात्री घायल; चालक टैंकर छोड़कर फरार
आगरा में थाना सिकंदरा क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार को रोडवेज बस और पानी के टैंकर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ताज डिपो की रोडवेज बस आगरा से दिल्ली जा रही थी। हाईवे पर होंड

आगरा में थाना सिकंदरा क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार को रोडवेज बस और पानी के टैंकर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ताज डिपो की रोडवेज बस आगरा से दिल्ली जा रही थी। हाईवे पर होंडा शोरूम के पास बस की टक्कर आगे चल रहे पानी के टैंकर से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय बस में करीब 15 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में करीब 7 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अन्य यात्रियों को भी बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। टैंकर छोड़कर चालक फरार हादसे के बाद पानी के टैंकर का चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बस और टैंकर की भिड़ंत के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की। खबर को अपडेट किया जा रहा है….
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗