23 नवंबर 2026, 3:57 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

आगरा में सड़क पर नहीं निकलेगी बारात:मैरिज होम में हथियार ले जाने पर भी रोक, आगरा पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

आगरा में शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में जाम न लगे इसको लेकर गाइडलाइन जारी की हैं। सड़क पर बारात या घुड़चढ़ी नहीं निकलेगी और न ही मैरिज होम के बाहर गाड़ियां पार्क होंगी। हर्ष फायरिंग रोकने के लिए आयोजन स्थलों में हथियार ले जाने पर भी पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि नगर

आगरा में सड़क पर नहीं निकलेगी बारात:मैरिज होम में हथियार ले जाने पर भी रोक, आगरा पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा में शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में जाम न लगे इसको लेकर गाइडलाइन जारी की हैं। सड़क पर बारात या घुड़चढ़ी नहीं निकलेगी और न ही मैरिज होम के बाहर गाड़ियां पार्क होंगी। हर्ष फायरिंग रोकने के लिए आयोजन स्थलों में हथियार ले जाने पर भी पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि नगर जोन में शादी समारोहों और अन्य सामाजिक आयोजनों में भीड़ व वाहनों के कारण सड़कों पर जाम लग रहा है। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा समारोह स्थलों पर चोरी और हर्ष फायरिंग की घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ​सड़क पर बारात व पार्किंग बंद घुड़चढ़ी और बारात स्वागत जैसे कार्यक्रम सड़क पर नहीं होंगे। द्वारचार और जयमाला भी परिसर के अंदर ही कराने होंगे। होटल, रिसॉर्ट, गेस्ट हाउस और मैरिज होम संचालकों को परिसर में ही पार्किंग बनानी होगी, सड़क पर वाहन खड़े नहीं होने दिए जाएंगे। ​हर्ष फायरिंग व हथियारों पर रोक समारोह स्थल के अंदर किसी भी तरह का अग्नेयास्त्र ले जाने और हर्ष फायरिंग करने की अनुमति नहीं होगी। ​2 दिन में देना होगा CCTV मैप: चोरी रोकने के लिए मैरिज होम व चालकों को परिसर में सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित कर उनका नक्शा 2 दिन के भीतर संबंधित थाना प्रभारी को सौंपना होगा। ​मेन गेट पर रहेंगे सुरक्षा गार्ड जिन स्थलों पर प्राइवेट मार्शल या सिक्योरिटी गार्ड हैं, उनकी ड्यूटी कार्यक्रम खत्म होने तक मुख्य द्वार पर रहेगी, ताकि ट्रैफिक प्रभावित न हो। ​तेज आतिशबाजी और ड्रोन पर पाबंदी: ऐतिहासिक स्थलों, भीड़भाड़ और रिहायशी इलाकों के पास तेज आवाज वाले पटाखों व ज्वलनशील विस्फोटकों का इस्तेमाल नहीं होगा। प्रतिबंधित क्षेत्रों में बिना अनुमति ड्रोन कैमरा उड़ाने पर रोक रहेगी। ​तय समय में ही बजेगा डीजे परिसर के अंदर डीजे सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की गाइडलाइन के तहत तय समय और ध्वनि सीमा में ही बजाया जा सकेगा। आयोजन स्थल पर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या यूपी-112 को सूचित करें।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗