3 अक्टूबर 2026, 4:37 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

आगरा में हाईवे पर कैंटर-ट्रेलर की टक्कर:तेल लूटने के लिए मची होड़, बाल्टी-डिब्बे लेकर लोग पहुंचे; VIDEO

आगरा में शनिवार सुबह डीजल से भरा टैंकर ट्रेलर से टकरा गया। इससे टैंकर का टैंक फट गया और डीजल सड़क पर बहने गया। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कैन-डिब्बों, बाल्टी में तेल भरने लगे। पुलिस के मुताबिक, टैंकर फिरोजाबाद के रसूलाबाद जा रहा था। तेल का रिसाव होने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना का वीडियो भी सा

आगरा में हाईवे पर कैंटर-ट्रेलर की टक्कर:तेल लूटने के लिए मची होड़, बाल्टी-डिब्बे लेकर लोग पहुंचे; VIDEO
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा में शनिवार सुबह डीजल से भरा टैंकर ट्रेलर से टकरा गया। इससे टैंकर का टैंक फट गया और डीजल सड़क पर बहने गया। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कैन-डिब्बों, बाल्टी में तेल भरने लगे। पुलिस के मुताबिक, टैंकर फिरोजाबाद के रसूलाबाद जा रहा था। तेल का रिसाव होने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हादसा एत्मादपुर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 7:45 बजे हुआ। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। देखिए 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला…. टैंकर में था 12 हजार लीटर ईंधन टैंकर के परिचालक शिवदत्त ने बताया कि एत्मादपुर इंडियन ऑयल डिपो से टैंकर में पेट्रोल-डीजल भरा गया था। टैंकर दो चैंबर का था, जिसमें 3 हजार लीटर पेट्रोल और 9 हजार लीटर डीजल था।फतेह सिंह की पुलिया के पास फिरोजाबाद की ओर से आगरा जा रहे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे टैंक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में करीब 3 से 4 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोग बाल्टी, डिब्बे और दूसरे बर्तन लेकर पहुंचे और सड़क पर फैला डीजल भरकर ले जाने लगे। क्रेन से हटाया गया टैंकर हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और व्यवस्था संभाली। इसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर को सड़क से हटवाया गया। सड़क पर फैले पेट्रोल-डीजल के कारण आग लगने का खतरा बना हुआ था। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास खड़े लोगों को हटाया और इसके बाद यातायात सुचारु कराया। ----------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनीं आराधना मिश्रा 'मोना': अजय राय को हटाया; इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष, देवेंद्र निषाद-आलोक प्रसाद को उपाध्यक्ष बनाया कांग्रेस नेतृत्व ने आराधना मिश्रा 'मोना' को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है। पार्टी ने सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। गोरखपुर के देवेंद्र निषाद महरा और महराजगंज के आलोक प्रसाद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗