3 अक्टूबर 2026, 11:55 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

आजाद अधिकार सेना ने 4 मांगों को लेकर धरना:बुलन्दशहर में NHM घोटाले, मनरेगा जांच और बिजली कनेक्शन समेत कई मुद्दों पर ज्ञापन

बुलंदशहर के मलका पार्क में आजाद अधिकार सेना ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के जरिए NHM के तहत 58.94 लाख रुपए के भुगतान में गड़बड़ी की जांच समेत स्थानीय लोगों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की मांग की। धरने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने संगठन

आजाद अधिकार सेना ने 4 मांगों को लेकर धरना:बुलन्दशहर में NHM घोटाले, मनरेगा जांच और बिजली कनेक्शन समेत कई मुद्दों पर ज्ञापन
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बुलंदशहर के मलका पार्क में आजाद अधिकार सेना ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के जरिए NHM के तहत 58.94 लाख रुपए के भुगतान में गड़बड़ी की जांच समेत स्थानीय लोगों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की मांग की। धरने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों से मांगों को लेकर जानकारी ली और संबंधित मामलों में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर ज्ञापन सौंप दिया गया। संगठन ने NHM के तहत हुए 58.94 लाख रुपए के भुगतान में गड़बड़ी की जांच कराने की मांग रखी। इसके साथ अमरपुर निवासी हैदर के ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने के मामले में मुआवजा देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। रघुनाथपुर में मनरेगा कामों की दोबारा जांच आजाद अधिकार सेना ने ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में मनरेगा के तहत कराए गए कामों की दोबारा जांच कराने की मांग की। संगठन का कहना है कि इस मामले में दोबारा जांच कराकर स्थिति स्पष्ट की जाए। किसान कुंवर केसर अली राना के नलकूप का बिजली कनेक्शन करीब 11 साल से रुका होने का मुद्दा भी उठाया गया। संगठन ने कनेक्शन तुरंत जारी कराने की मांग की, ताकि किसान को इसका लाभ मिल सके। कार्रवाई के भरोसे पर खत्म हुआ धरना मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सभी मामलों में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद संगठन ने धरना समाप्त कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंप दिया। संगठन ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗