'आजम-अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार':अखिलेश के खिलाफ 10 शहरों में पोस्टर, सपा नेताओं ने पोल पर चढ़कर उतारे
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ लखनऊ, गाजीपुर, मुरादाबाद समेत 10 शहरों में पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें अखिलेश के साथ अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी और रमाकांत यादव की तस्वीरें छपी हैं। पोस्टर पर लिखा है- ‘आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार।’ ‘माफिया राज और अखिलेश, ल

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ लखनऊ, गाजीपुर, मुरादाबाद समेत 10 शहरों में पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें अखिलेश के साथ अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी और रमाकांत यादव की तस्वीरें छपी हैं। पोस्टर पर लिखा है- ‘आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार।’ ‘माफिया राज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश।’ ‘माफिया के अखिलेश, अखिलेश के माफिया।’ हालांकि, पोस्टर किसने लगवाए हैं, इसका पता नहीं चल पाया है। पोस्टर लगने से सपा कार्यकर्ता नाराज हैं। ज्यादातर शहरों में उन्होंने पोस्टर फाड़ दिए। कहीं पोल पर चढ़कर तो कहीं बड़े डंडों से पोस्टर फाड़ डाले। सपा नेताओं का कहना है कि प्रशासन ने पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई नहीं की तो सपा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। इसी बीच, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा- अखिलेश ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ बनाए थे। योगी सरकार ने माफियाओं को समाप्त किया है। सपा आएगी तो गुंडे-माफिया फिर शासन पर हावी होंगे। जेल में बंद गुंडों को बाहर निकालकर जनता को आतंकित करेगी। तस्वीरें देखिए- पोस्टर वार से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
