आजम की पत्नी तंजीन फातिमा बोलीं- अखिलेश मेरी औलाद जैसे:15 सीटों के लिए दबाव क्यों डालेंगे, सपा प्रमुख जल्द रामपुर आएंगे
सपा के कद्दावर नेता आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने सोमवार को रामपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि आजम खान ने जेल से 15 उम्मीदवारों की लिस्ट अखिलेश को भेजी है। तंजीन ने कहा, मैं आजम साहब का खत लेकर गई थी और उस खत में 15 सीटों की डिमांड की गई थी, यह बात बिलकुल गलत है। उन्

सपा के कद्दावर नेता आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने सोमवार को रामपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि आजम खान ने जेल से 15 उम्मीदवारों की लिस्ट अखिलेश को भेजी है। तंजीन ने कहा, मैं आजम साहब का खत लेकर गई थी और उस खत में 15 सीटों की डिमांड की गई थी, यह बात बिलकुल गलत है। उन्होंने कहा- आजम खां, अखिलेश यादव को अपनी औलाद मानते हैं। वह मेरी भी औलाद जैसे हैं। अपनी औलाद पर खत भेजकर यह दबाव डालने की बात समझ से परे है। हम अपने निजी मसले उनसे डिस्कस करने गए थे। एक पारिवारिक मुलाकात थी। ना ही किसी सीट का वहां कोई डिस्कशन हुआ, ना ही कौन लोग इलेक्शन में खड़े होंगे, इस पर बात हुई। अब तंजीन की 5 बड़ी बातें पढ़िए… अखबार ने क्या दावा किया था, पढ़िए… 3 अक्टूबर को एक राष्ट्रीय अखबार ने दावा किया कि आजम खां ने रामपुर जेल से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को 15 नामों की सूची भेजी है। दावा किया कि आजम ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रामपुर, संभल, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ और बदायूं की 15 विधानसभा सीटों के लिए अपने पसंदीदा दावेदारों के नाम बताए हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद तंजीन फातिमा बुधवार, 30 सितंबर को अपने बड़े बेटे अदीब आजम के साथ लखनऊ पहुंचीं। उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें यह सूची सौंपी। तंजीन ने बाद में इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया और सूची के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार किया। रिपोर्ट में बताया गया कि अखिलेश यादव और आजम खां के बीच टिकट को लेकर पहले भी मतभेद सामने आ चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में आजम की आपत्ति के बावजूद सपा ने रामपुर से मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी को उम्मीदवार बनाया था। अखिलेश यादव ने उनके पक्ष में प्रचार भी किया था। बेटे अब्दुल्ला के साथ 10 साल की सजा काट रहे आजम आजम खान पर 104 मुकदमे दर्ज हैं। अब तक 8 मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है। वे अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ रामपुर जेल में 10 साल की सजा काट रहे हैं। दोनों को दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में दोषी ठहराया गया था। इसी बीच रामपुर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट भी जांच के घेरे में हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने ट्रस्ट के बैंक लेनदेन से जुड़े मामले में जांच शुरू की है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ेः- आकाश आनंद 31 दिन बाद फिर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक:मायावती ने भतीजे को 3 बार पद से हटाया, ससुर ने राजनीति छोड़ी तब पद दिया बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को 31 दिन बाद पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। 3 सितंबर को उन्हें पद से हटाया था। तब उन्होंने कहा था- आकाश को अभी और अधिक मैच्योर होने की जरूरत है। मायावती अभी तक 3 बार आकाश को पद से हटा चुकी हैं। तीनों बार उन्हें वापस पद दिया गया है। इस बार आकाश के ससुर के राजनीति संन्यास के ऐलान के बाद उन्हें फिर से जिम्मेदारी दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
