3 अक्टूबर 2026, 4:36 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

आजम खान के करीबियों पर शिकंजा, ED जौहर ट्रस्ट-यूनिवर्सिटी मामले में करेगी जांच

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट तथा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच आगे बढ़ने के साथ ही उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. जांच एजेंसी को हालिया छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेजों की पड़ताल में कथि

आजम खान के करीबियों पर शिकंजा, ED जौहर ट्रस्ट-यूनिवर्सिटी मामले में करेगी जांच
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट तथा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच आगे बढ़ने के साथ ही उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. जांच एजेंसी को हालिया छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेजों की पड़ताल में कथित तौर पर कुछ संदिग्ध और फर्जी फर्मों के बारे में अहम जानकारी मिली है. इन फर्मों के जरिये बड़ी रकम के कथित डायवर्जन और संदिग्ध लेनदेन के सुराग मिलने की बात सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, जांच आगे बढ़ने पर कुछ अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई हो सकती है.

ED जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी में चंदे की रकम तथा सरकारी परियोजनाओं से जुड़े ठेकेदारों के माध्यम से कराए गए निर्माण कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं की मनी लांड्रिंग एंगल से जांच कर रही है. एजेंसी ने बीते महीने रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी.

सीए के घर-ऑफिस से मिले दस्तावेजों की पड़ताल

सहारनपुर में सीए दीपक गुप्ता के आवास और कार्यालय पर हुई तलाशी के दौरान ED ने कई दस्तावेज कब्जे में लिए थे. सूत्रों के अनुसार, इन्हीं दस्तावेजों की जांच में कई ऐसी फर्मों की जानकारी सामने आई, जिनके जरिये कथित तौर पर फर्जी लेनदेन दिखाकर रकम को दूसरी जगह डायवर्ट किया गया. जांच एजेंसी ने कुछ बैंक खातों का विवरण भी जुटाया है. अब इन खातों में हुए संदिग्ध लेनदेन और संबंधित फर्मों के संचालन से जुड़े लोगों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है.

सरकारी ठेके की रकम के डायवर्जन का आरोप

जांच के दायरे में यह आरोप भी है कि सरकारी परियोजनाओं से जुड़े ठेकेदारों के फंड को कथित तौर पर निजी कांट्रेक्टर्स के माध्यम से ट्रांसफर किया गया. इसका इस्तेमाल यूनिवर्सिटी-ट्रस्ट के लिए संपत्ति तैयार करने में किया गया. कुछ ठेकेदारों और ट्रस्ट के बीच हुए वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है. ED अब दस्तावेजों, बैंक खातों और संबंधित फर्मों के बीच हुए लेनदेन को जोड़कर पूरे वित्तीय नेटवर्क की पड़ताल कर रही है.

आगे और कार्रवाई के संकेत

जांच में सामने आए नए तथ्यों के आधार पर ED संदिग्ध फर्मों से जुड़े लोगों और अन्य संबंधित ठिकानों पर कार्रवाई कर सकती है. हालांकि, जांच एजेंसी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक तौर पर किसी नई छापेमारी या कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, और कौन से दल अभिजीत दीपके के साथ?

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗