आजमगढ़ में 323 किलो पटाखे मकान से बरामद:कीमत करीब 2 लाख रुपए, आरोपी की तलाश में दो पुलिस टीमें गठित
आजमगढ़ में दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुबारकपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पुरारानी मोहल्ले में एक किराये के मकान पर छापा मारकर 323 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ में दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुबारकपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पुरारानी मोहल्ले में एक किराये के मकान पर छापा मारकर 323 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि मुबारकपुर कस्बे के पुरारानी मोहल्ले में एक किराये के मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक शशीचन्द चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान सहर पत्नी समीर के मकान के एक कमरे से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। यह मकान गुलाब गुप्ता ने किराये पर लिया था। फूलझड़ी, मिर्ची बम और रॉकेट समेत 323 किलो पटाखे मिले पुलिस ने मौके से 1022 पैकेट फूलझड़ी, 119 पैकेट पॉप-अप बम, 445 पैकेट मिर्ची बम, 150 पैकेट इलेक्ट्रिक क्रैकर, 150 पैकेट चकरी, 265 पैकेट मिनी बुलेट बम, 150 पैकेट अनार और 149 पैकेट माचिस बम बरामद किए। इसके अलावा 17 पैकेट प्राइम क्रैकर्स, 12 पैकेट रॉकेट और 18 शॉट रॉकेट का एक पैकेट भी मिला। बरामद पटाखों का कुल वजन 323 किलोग्राम और अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। विस्फोटक अधिनियम में केस, गिरफ्तारी के लिए दो टीमें पुलिस ने गुलाब गुप्ता पुत्र स्वर्गीय कन्हैया गुप्ता निवासी पुरारानी, थाना मुबारकपुर के खिलाफ मु0अ0सं0 381/2026 के तहत धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी ईश्वर लाल गुर्जर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि कहीं भी अवैध पटाखों के भंडारण या निर्माण की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗