आजमगढ़ में गांधी जयंती पर क्रॉस कंट्री रेस:157 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, गौतम प्रजापति और किरन वर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान
आजमगढ़ जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय और जिला प्रशासन आजमगढ़ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में कुल 157 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगि

आजमगढ़ जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय और जिला प्रशासन आजमगढ़ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में कुल 157 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 5 किलोमीटर तथा महिला वर्ग के लिए 6 किलोमीटर की वॉक रेस/क्रॉस कंट्री रेस कराई गई। इसमें 82 पुरुष और 75 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन और जिला हैंडबॉल संघ के सचिव केएम श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रेस का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
पुरुष वर्ग में गौतम प्रजापति ने प्रथम, रजनीष राय ने द्वितीय और उत्कर्ष यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। धीरज यादव चौथे, शिवा यादव पांचवें और किशन यादव छठे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में किरन वर्मा को मिला पहला स्थान
वहीं महिला वर्ग में किरन वर्मा ने प्रथम, अंतिमा यादव ने द्वितीय और अंजली गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुस्कान प्रजापति चौथे, सृष्टि यादव पांचवें और खुशी छठे स्थान पर रहीं।
रेस के बाद सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बताते चले कि जिले में गांधी जयंती के अवसर पर अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सहभागिता करने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया गया।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗