आजमगढ़ में बारिश से पारा 29 डिग्री पहुंचा:24 घंटे में 11.7 मिमी बरसात; घाघरा का जलस्तर बढ़ा
आजमगढ़ में बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। जिले में सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। जिले में अब तक 677.4

आजमगढ़ में बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। जिले में सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। जिले में अब तक 677.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 837.1 मिमी है। पिछले 24 घंटे में 11.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। तेज हवा और बारिश के कारण जिले के अलग-अलग इलाकों में दो दर्जन से ज्यादा पेड़ गिर गए। प्रशासन ने पेड़ों को हटवाकर सड़कों पर यातायात सुचारू कराया। घाघरा का जलस्तर बढ़ा, संवेदनशील इलाकों में निगरानी बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। इसे देखते हुए नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले 4-5 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
