29 नवंबर 2026, 5:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

आनंद मोहन पर अब प्रशांत किशोर का रिएक्शन, '...तो समस्या होगी'

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की ओर से अब पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर प्रतिक्रिया दी है. शुक्रवार (27 नवंबर, 2026) को मीडिया ने इसको लेकर उनसे सवाल किया. इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है कि आनंद मोहन

आनंद मोहन पर अब प्रशांत किशोर का रिएक्शन, '...तो समस्या होगी'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की ओर से अब पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर प्रतिक्रिया दी है. शुक्रवार (27 नवंबर, 2026) को मीडिया ने इसको लेकर उनसे सवाल किया. इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है कि आनंद मोहन क्यों रिहा हुए और क्यों रिहाई रद्द हुई. 

पीके ने कहा कि ये सरकार और कोर्ट को बताना है. कानून संगत सही बात होनी चाहिए. सरकार सुविधा अनुसार नियमों को तोड़ेगी, कानून के साथ खिलवाड़ करेगी, तो समस्या होगी. 

पीके ने तेजस्वी यादव को घेरा

आनंद मोहन पर आए फैसले को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा था. यहां तक कहा था कि यह लोग फंसाते भी हैं और अपनी सहूलियत से बचाते भी हैं. तेजस्वी के बयानों पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस आनंद मोहन की चर्चा कर रहे हैं जब उनको जेल से निकालने के लिए कानून बना उस वक्त तेजस्वी यादव खुद सरकार में थे. 

यह भी पढ़ें- SC के ऑर्डर पर आनंद मोहन की पहली प्रतिक्रिया, 'जो भी फैसला…'

पीके ने कहा, "अगर सरकार कानून का उपयोग सत्ता मजबूत करने या विरोधियों को कमजोर करने के लिए कर रही है तो उसके भागी तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी भी है…"

विधानसभा पहुंचे थे प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने उक्त सारे बयान तब दिए जब वे विधानसभा पहुंचे थे. पीके ने शुक्रवार को विधानसभा भवन में सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि तीन विषयों पर चर्चा हुई है. पहला सदन कम से कम 190 दिन चले, दूसरा सरकार जो सदन में आश्वासन देती है उसपर अमल नहीं होता  है तो कार्रवाई हो, तीसरा विभाग-अधिकारी ने गलत उत्तर दिया तो उनपर कार्रवाई हो.

यह भी पढ़ें- आनंद मोहन का JDU ने इस्तेमाल किया… अब अंदर भेज रही? पार्टी का बड़ा बयान

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗