6 अक्टूबर 2026, 3:03 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

इंडिया गठंधन के प्रदर्शन के बीच बवाल, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी धरने पर बैठे

निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध मार्च निकाल रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया. इसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी बैरिकेडिंग के पास ही धरने पर बैठ गए. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले और INDIA ब्लॉक के कई अन

इंडिया गठंधन के प्रदर्शन के बीच बवाल, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी धरने पर बैठे
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध मार्च निकाल रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया. इसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी बैरिकेडिंग के पास ही धरने पर बैठ गए. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले और INDIA ब्लॉक के कई अन्य सांसद निर्वाचन आयोग तक विरोध मार्च निकाल रहे थे. पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिसके बाद विपक्षी सांसदों ने वहीं विरोध शुरू कर दिया.

#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi, along with INDIA bloc MPs protest march to Election Commission of India https://t.co/Vwt7fERPFg

— ANI (@ANI) October 6, 2026

पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

विरोध मार्च के दौरान पुलिस ने आगे बढ़ने का रास्ता रोक दिया. इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बैरिकेडिंग के पास बैठ गए. मौके पर मौजूद विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और अपना विरोध जारी रखा. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को संबोधित करते हुए लिखा, "ज्ञानेश, सब खत्म हो चुका है, दोस्त. इस्तीफा देने का समय आ गया है."

पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

विरोध मार्च के दौरान पुलिस ने आगे बढ़ने का रास्ता रोक दिया. इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बैरिकेडिंग के पास बैठ गए. मौके पर मौजूद विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और अपना विरोध जारी रखा. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को संबोधित करते हुए लिखा, "ज्ञानेश, यह खत्म हो चुका है, दोस्त. इस्तीफा देने का समय आ गया है."

इमरान प्रतापगढ़ी बोले- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ यह प्रदर्शन लोगों के मताधिकार से जुड़े मुद्दे को लेकर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में पूरा INDIA ब्लॉक इसके खिलाफ आवाज उठा रहा है. इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक विपक्ष अपना विरोध जारी रखेगा.

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- वोट का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि देश में वोट देने का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक है. उन्होंने कहा कि यह अधिकार संविधान ने देश के लोगों को दिया है. अगर इस अधिकार को छीना जाएगा तो विपक्ष चुपचाप नहीं बैठेगा.

इमरान मसूद ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाया सवाल

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि दिल्ली को सील कर दिया गया है. उन्होंने सवाल किया कि अगर यह आपातकाल नहीं है तो फिर क्या है. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी की. विरोध मार्च में प्रियंका गांधी और सुप्रिया सुले के अलावा INDIA ब्लॉक के कई सांसद शामिल थे. पुलिस की बैरिकेडिंग के कारण निर्वाचन आयोग तक पहुंचने का रास्ता बंद होने के बाद विपक्षी सांसदों ने मौके पर ही धरना और प्रदर्शन शुरू कर दिया.

यह भी पढ़िएः स्मित माछर की बहादुरी का फैन हुआ अमेरिका, तारीफ करते हुए कहा- 'गर्व है'

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗