3 अक्टूबर 2026, 11:56 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

इस बार सीता बनेंगी मिस यूनिवर्स इंडिया केजिया लिज मेजो:दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में रामलीला में रोल करेंगी, 10 अक्टूबर से शुरुआत

अयोध्या की रामलीला इस बार नए अंदाज में दर्शकों के सामने आएगी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज मेजो इस बार माता सीता की भूमिका निभाएंगी। रामलीला का मंचन 10 से 20 अक्टूबर तक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्थित मावलंकर हॉल में होगा। आयोजकों के मुताबिक, मंचन के दौरान बड़े सेट, एलईडी स्क्रीन और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

इस बार सीता बनेंगी मिस यूनिवर्स इंडिया केजिया लिज मेजो:दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में रामलीला में रोल करेंगी, 10 अक्टूबर से शुरुआत
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
अयोध्या की रामलीला इस बार नए अंदाज में दर्शकों के सामने आएगी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज मेजो इस बार माता सीता की भूमिका निभाएंगी। रामलीला का मंचन 10 से 20 अक्टूबर तक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्थित मावलंकर हॉल में होगा। आयोजकों के मुताबिक, मंचन के दौरान बड़े सेट, एलईडी स्क्रीन और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके जरिए त्रेतायुग के दृश्यों को मंच पर दिखाया जाएगा। इस बार अयोध्या में रामलीला का आयोजन जनवरी में किया जाएगा। पिछले साल 62 करोड़ दर्शकों ने देखा रामलीला के संस्थापक और अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि पिछले सात साल से अयोध्या में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसे देश-विदेश में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आयोजकों के अनुसार, पिछले साल रामलीला को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से करीब 62 करोड़ लोगों ने देखा था। इस साल भी आयोजन को बड़े स्तर पर करने की तैयारी है। रवि किशन बनेंगे श्रीराम, कई कलाकार निभाएंगे अलग-अलग किरदार इस बार रामलीला में फिल्म और भोजपुरी सिनेमा के कई कलाकार अलग-अलग किरदार निभाएंगे। सांसद और अभिनेता रवि किशन प्रभु श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे। सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी रामलीला में अलग भूमिका निभाएंगे। वहीं अरुण बख्शी रावण, बिंदु दारा सिंह कुंभकरण, अवतार गिल मेघनाद और पुनीत इस्सर परशुराम की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा अभिनेता रजा मुराद समेत कई अन्य कलाकार भी अलग-अलग महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। रामलीला के संस्थापक और अध्यक्ष सुभाष मलिक ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रभु श्रीराम दिल्ली आ रहे हैं और दिल्ली के लोग रामलीला का इंतजार कर रहे हैं। आयोजन समिति में सुभाष मलिक संस्थापक और अध्यक्ष, शुभम मलिक महासचिव और जतिन मलिक उपाध्यक्ष हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗