27 नवंबर 2026, 4:17 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

उत्तराखंड पुलिस में निकली 200 पदों पर भर्ती, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

उत्तराखंड में पुलिस की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 25 नवंबर 2026 को विज्ञापन जारी कर ग्रुप सी के कुल 200 खाली पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस विभाग में उप निरीक

उत्तराखंड पुलिस में निकली 200 पदों पर भर्ती, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

उत्तराखंड में पुलिस की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 25 नवंबर 2026 को विज्ञापन जारी कर ग्रुप सी के कुल 200 खाली पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस व अभिसूचना), प्लाटून कमांडर, अग्निशमन सेकंड अधिकारी तथा आबकारी विभाग में उप आबकारी निरीक्षक के पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे.

उत्तराखंड पुलिस भर्ती की जरूरी तारीख 

भर्ती डिटेल                                   तारीख 
नोटिस जारी होने की डेट               25 नवंबर 2026 
ऑनलाइन आवेदन शुरू               1 दिसंबर 2026  
आवेदन की लास्ट डेट                   31 दिसंबर 2026 
आवेदन पत्र में करेक्शन                4 से 6 जनवरी 2027 
प्रस्तावित लिखित परीक्षा               18 अप्रैल 2027

कितने पदों पर कितनी वैकेंसी? 

इस भर्ती में कुल 200 वैकेंसी को अलग-अलग पदों और कैटेगरी के अनुसार बांटा गया है. इसमें उप निरीक्षक पुरुष और महिला अधिकारी के 93 पद, प्लाटून कमांडर पुरुष उम्मीदवारों के 81 पद, उप निरीक्षक अभिसूचना पुरुष और महिला उम्मीदवारों के 19 पद, अग्निशमन सेकंड अधिकारी के 5 पद और उप आबकारी निरीक्षक के 2 पद शामिल है.  

भर्ती के लिए जरूरी योग्यता

इस भर्ती में उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. वहीं अग्निशमन सेकंड अधिकारी के पदों के लिए उम्मीदवार के पास साइंस में ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. उप आबकारी निरीक्षक के पदों के लिए उम्मीदवार उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद से इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. वहीं इस भर्ती में पात्र पूर्व सैनिकों के लिए उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर और अग्निशमन सेकंड अधिकारी पदों पर इंटरमीडिएट या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता का प्रावधान है. साथ ही प्रादेशिक सेवा में कम से कम 2 वर्ष की सेवा या एनसीसी का बी या सी प्रमाण पत्र वाले उम्मीदवारों को प्रेफरेंस दिया जाएगा. 

कितनी रखी गई है आयु सीमा? 

उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर और अग्निशमन सेकेंड अधिकारी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए. वहीं उप आबकारी निरीक्षक के पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा उत्तराखंड के पात्र एसटी, एससी, ओबीसी उम्मीदवारों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें- NHPC में ट्रेनी इंजीनियर के 205 पदों पर भर्ती, 1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी 

क्या होगी चयन प्रक्रिया?

चयन प्रक्रिया में पहले शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवार 200 अंकों की लिखित परीक्षा में बैठेंगे. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षा होगी. इसके बाद उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट तैयार होगी.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? 

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद भर्ती से जुड़ा विज्ञापन का लिंक खोलें. 
  • अब फॉर्म में मांगी गई पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • इसके बाद पद और कैटेगरी का चयन कर निर्धारित प्रारूप में डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फीस का पेमेंट करें. 
  • इसके बाद फॉर्म को एक बार फिर अच्छे से जांच कर सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें- UPPSC APO प्रारंभिक रिजल्ट क्यों हुआ रद्द, दोबारा कब होगी मुख्य परीक्षा?

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗